रूदौली अयोध्या। शनिवार को जिले के रुदौली तहसील में आयोजित तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी नीतीश कुमार पहुंचे संबंधित अधिकारियों के साथ जन समस्याएं सुनी।कई शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया व तमाम संबंधित अधिकारियों को अविलंब निस्तारण हेतु निर्देशित भी किया।इस दौरान रुदौली क्षेत्र के लोगों का तहसील परिसर में अंबार लग गया 321 शिकायतें दर्ज हुई जिनमें 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
समाधान दिवस में ग्राम मुजफ्फरपुर निवासी ननकऊ ने शिकायतीपत्र के माध्यम से कहा कि उसने अपने गारा संख्या 264 और 270 की पैमाइश कराई गई न्यायालय द्वारा हदबरारी आख्या की पुष्टि के बाद पत्थर नसब कर दिया गया। लेकिन विपक्षी रामकुमार,उमाशंकर और राजकमल पुत्रगण गंगा राम ने राजस्व निरीक्षक द्वारा गाडे गए खूंटे को उखाड़ कर फेंक दिया।इससे पहले कई बार शिकायती पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि रामकुमार थाने में फालोवर है इस कारण उसके विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।पीड़ित ने बताया कि उपजिलाधिकारी महोदय ने रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया लेकिन उसकी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई।ग्राम मुजफ्फरपुर निवासी पुष्पा व खुशबू ने अवैध हस्तक्षेप रोकने के लिए शिकायतीपत्र दिया।समाधान दिवस में विधायक राम चन्द्र यादव,उपजिलाधिकारी स्वप्निल यादव,तहसीलदार प्रज्ञा सिंह,क्षेत्राधिकारी सतेंद्र भूषण तिवारी,नायब तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार,अनूप श्रीवास्तव,कोतवाल देवेन्द्र कुमार सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।