मवई ब्लॉक में ग्राम प्रधान पति व पंचायत सचिव के बीच हुई मारपीट मामले में, पंचायत सचिव द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे की विवेचना सीओ रुदौली सत्येंद्र भूषण तिवारी करेंगे। वहीं CO रुदौली आज वुधवार को मवई ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे और वहां उपस्थित ब्लॉक कर्मियों के बयान भी दर्ज किया उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान पति के ऊपर दर्ज मुकदमे की धाराओं के आधार पर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।सीओ रुदौली सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि पंचायत सचिव की तहरीर पर दर्ज मुकदमा में जो धाराएं लगी है उनके आधार पर उन्हें विवेचना करनी है जिसकी जांच करने के लिए वह ब्लॉक मुख्यालय आए और मौके पर मौजूद ब्लॉक कर्मियों के बयान भी लिए गए हैं उन्होंने बताया कि आज अधिकतर कर्मचारी ब्लॉक में मौजूद नहीं मिले इसलिए सभी के बयान दर्ज नहीं हो पाए।