मिल्कीपुर अयोध्या। दीवानी न्यायालय में चल रहा मुकदमा फिर भी दबंगों द्वारा रास्ते में दीवाल उठा लेने का मामला प्रकाश में आया है। ताजा मामला थाना खंडासा क्षेत्र के चौकी क्षेत्र खंडासा अंतर्गत अटेसर गांव निवासी चंद्रावती पत्नी स्वर्गीय राम रूप ने आरोप लगाया है कि उक्त गांव निवासी सूरज सिंह पुत्र पवन सिंह शुभम सिंह पुत्र पवन सिंह ने हमारे मकान के मध्य में 7 फीट की कोलिया (रास्ता) छोड़ा गया था। जिससे बरसात का पानी निकलता था परंतु विपक्षियों द्वारा दबंगई के बल पर लगभग 8 फीट की दीवाल बना लिया है। और कोलिया को पूर्ण रूप से बंद कर दिया है।जबकि मामला दीवानी न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है परंतु विपक्षी गण दबंग और सर्कस किस्म के व्यक्ति हैं। जिन्होंने कोलिया को पूर्ण रूप से बंद कर दिया। प्रार्थनी चंद्रावती ने आरोप लगाया है कि थाना खंडासा पर प्रार्थना पत्र दिया गया था लेकिन हमारे पुत्र को ही थाने पर बिठा दिया गया और विपक्षियों को न बिठाकर उन्हें दीवाल बनाने के लिए बोल दिया वही पीड़िता चंद्रावती ने यह भी बताया कि इस मामले में सन 2002 में एक बार विवाद हुआ था जिसे चौकी पर पूर्व प्रधान सहित अन्य गण मान्य लोगों के साथ बैठकर समझौता हुआ था कि कोलिया से बरसात का पानी पूरब दिशा से दक्षिण दिशा की ओर बहेगा। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि स्थानीय पुलिस की मिली भगत से दीवाल बना ली गई है। जब इस संबंध में मौखिक रूप से चौकी इंचार्ज से वार्ता की गई तो उनका कहना है कि छत के ऊपर से गुम्मे बाजी कर रहे थे। वीडियो साक्ष्य के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
रिपोर्ट-ऊमाशंकर तिवारी