अयोध्या

अयोध्या में कमाल अहमद बने भारतीय किसान यूनियन (धर्मेन्द्र) के जिला अध्यक्ष

“अयोध्या का किसान अब अकेला नहीं है।” “गांव की चौपाल से जिला मुख्यालय तक गूंजेगी किसान की आवाज।”

अयोध्या। किसानों के हितों को मजबूत आवाज देने के उद्देश्य से भारतीय किसान यूनियन (धर्मेन्द्र) ने जनपद अयोध्या में संगठन का विस्तार करते हुए कमाल अहमद (बाबू भाई) को जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, कमाल अहमद को संगठन की नीतियों के अनुरूप किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कमाल अहमद निवासी नई सराय, हलीम नगर, पोस्ट भेलसर, थाना रुदौली (अयोध्या) हैं। संगठन ने उनसे अपेक्षा की है कि वे क्षेत्र के किसान भाइयों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेंगे तथा संगठन की लोकप्रियता को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में अयोध्या जनपद में किसानों की आवाज और मजबूत होगी।

संगठन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर मनोनयन स्वतः निरस्त माना जाएगा।

UP Hulchul

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *