Wed, 19 Aug 2026
Breaking News
यूपी के प्राथमिक शिक्षकों को बड़ी राहत : GIS प्रीमियम की 134 करोड़ रुपये से अधिक की राशि होगी वापस | SIT रिपोर्ट के बाद पहली बार : रामकोट की परिक्रमा करने पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, हनुमान चालीसा का किया पाठ | आरक्षण बचाओ : आरक्षण बढ़ाओ को लेकर 20 अगस्त को अयोध्या में बहुजन आंदोलन | अयोध्या में रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन : दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड | दो गर्म समोसे की मांग पहुंची कोर्ट तक : छह महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा | राम मंदिर चढ़ावे पर सियासी घमासान : अवधेश प्रसाद ने सरकार पर साधा निशाना | उन्नाव में छात्राओं ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए भेजी : 200 से ज्यादा राखियां | भारत-नेपाल सीमा : पर फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ थाई महिला गिरफ्तार | महराजगंज : रोहिन बैराज हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता | यूपी में 19 से 23 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट : पूर्वी यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी | यूपी के प्राथमिक शिक्षकों को बड़ी राहत : GIS प्रीमियम की 134 करोड़ रुपये से अधिक की राशि होगी वापस | SIT रिपोर्ट के बाद पहली बार : रामकोट की परिक्रमा करने पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, हनुमान चालीसा का किया पाठ | आरक्षण बचाओ : आरक्षण बढ़ाओ को लेकर 20 अगस्त को अयोध्या में बहुजन आंदोलन | अयोध्या में रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन : दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड | दो गर्म समोसे की मांग पहुंची कोर्ट तक : छह महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा | राम मंदिर चढ़ावे पर सियासी घमासान : अवधेश प्रसाद ने सरकार पर साधा निशाना | उन्नाव में छात्राओं ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए भेजी : 200 से ज्यादा राखियां | भारत-नेपाल सीमा : पर फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ थाई महिला गिरफ्तार | महराजगंज : रोहिन बैराज हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता | यूपी में 19 से 23 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट : पूर्वी यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी | यूपी के प्राथमिक शिक्षकों को बड़ी राहत : GIS प्रीमियम की 134 करोड़ रुपये से अधिक की राशि होगी वापस | SIT रिपोर्ट के बाद पहली बार : रामकोट की परिक्रमा करने पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, हनुमान चालीसा का किया पाठ | आरक्षण बचाओ : आरक्षण बढ़ाओ को लेकर 20 अगस्त को अयोध्या में बहुजन आंदोलन | अयोध्या में रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन : दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड | दो गर्म समोसे की मांग पहुंची कोर्ट तक : छह महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा | राम मंदिर चढ़ावे पर सियासी घमासान : अवधेश प्रसाद ने सरकार पर साधा निशाना | उन्नाव में छात्राओं ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए भेजी : 200 से ज्यादा राखियां | भारत-नेपाल सीमा : पर फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ थाई महिला गिरफ्तार | महराजगंज : रोहिन बैराज हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता | यूपी में 19 से 23 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट : पूर्वी यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी |

रूदौली अयोध्या : परमीट की आड़ में खुलेआम अवैध खनन, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

Santosh Kumar Yadav / Wed, Dec 24, 2025 / Post views : 287

Share:

रूदौली अयोध्या। शुजागंज क्षेत्र की मीनापुर ग्राम पंचायत अंतर्गत अहमदाबाद गांव में वर्षों से परमीट की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध खनन का खेल चल रहा है। आरोप है कि खनन माफिया सीमित मात्रा का परमीट लेकर तय सीमा से कई गुना अधिक मिट्टी का खनन कर रहे हैं, जिससे सरकार को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह सब राजस्व व खनन विभाग की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। शुजागंज बाजार के बीचों-बीच दिनभर ओवरलोड मिट्टी से भरे डंपर तेज रफ्तार से दौड़ते रहते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। संकरी सड़कों पर डंपरों की आवाजाही से ग्रामीणों और राहगीरों की जान लगातार खतरे में है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब 10 वर्षों से गांव में लगातार अवैध खनन हो रहा है। कई बार संबंधित विभागों और अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि दुर्घटनाओं के बाद भी मिट्टी लदे डंपर बेखौफ सड़कों पर दौड़ते नजर आते हैं।

  • ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि

  • अवैध खनन की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए

  • परमीट की स्वीकृत मात्रा और वास्तविक खनन का मिलान कराया जाए

  • ओवरलोड डंपरों पर तत्काल रोक लगे

  • दोषी खनन माफियाओं और संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो

ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके और सरकारी राजस्व की खुली लूट पर रोक लगाई जा सके।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement