अयोध्याउत्तरप्रदेश

परमीट की आड़ में खुलेआम अवैध खनन, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

शुजागंज क्षेत्र की मीनापुर ग्राम पंचायत अंतर्गत अहमदाबाद गांव में वर्षों से परमीट की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध खनन का खेल चल रहा है। आरोप है कि खनन माफिया सीमित मात्रा का परमीट लेकर तय सीमा से कई गुना अधिक मिट्टी का खनन कर रहे हैं, जिससे सरकार को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह सब राजस्व व खनन विभाग की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। शुजागंज बाजार के बीचों-बीच दिनभर ओवरलोड मिट्टी से भरे डंपर तेज रफ्तार से दौड़ते रहते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। संकरी सड़कों पर डंपरों की आवाजाही से ग्रामीणों और राहगीरों की जान लगातार खतरे में है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब 10 वर्षों से गांव में लगातार अवैध खनन हो रहा है। कई बार संबंधित विभागों और अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि दुर्घटनाओं के बाद भी मिट्टी लदे डंपर बेखौफ सड़कों पर दौड़ते नजर आते हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि

  • अवैध खनन की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए
  • परमीट की स्वीकृत मात्रा और वास्तविक खनन का मिलान कराया जाए
  • ओवरलोड डंपरों पर तत्काल रोक लगे
  • दोषी खनन माफियाओं और संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो

ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके और सरकारी राजस्व की खुली लूट पर रोक लगाई जा सके।

UP Hulchul

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *