उत्तरप्रदेशकानपुर

कानपुर में दिल दहला देने वाला डंपर हादसा, युवक की दर्दनाक मौत,70 मीटर तक घिसटता रहा शव, पूरी घटना CCTV में कैद

मृतक की पहचान रेउना गांव निवासी कैविल्स देव गौतम के रूप में हुई है, जो प्लास्टर (पाड़) का ठेकेदारी कार्य करते थे। वह अपनी बहन के घर कर्रही में रहकर काम कर रहे थे। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, क्योंकि कैविल्स घर के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे।

🟥 परिजनों का आरोप

परिजनों ने इस घटना को हादसा मानने से इनकार करते हुए इसे जमीन विवाद से जुड़ी सुनियोजित हत्या बताया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

🟥 पुलिस का पक्ष

पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में युवक नशे की हालत में दिखाई दे रहा है और प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। डंपर चालक की तलाश जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

UP Hulchul

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *