खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की 14 टीमों ने शहर के कई बड़े मॉल्स पर एक साथ कि बड़ी कार्रवाई

लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की 14 टीमों ने मंगलवार को शहर के बड़े मॉल्स पर एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 61 प्रतिष्ठानों की जांच की। अभियान के दौरान तीन जगहों पर बड़ी खामियां मिलीं, जिन पर तत्काळ कड़ी कार्रवाई की गई।
सबसे बड़ी कार्रवाई लुलु हाईपर मार्केट में हुई, जहां उत्पादों की मैन्युफैक्चरिंग डेट में हेरफेर पकड़ा गया। एक्सपायरी डेट को आगे बढ़ाने की कोशिश सामने आने पर FSDA ने हाईपर मार्केट का लाइसेंस मानक के अनुरूप न मिलने के कारण तुरंत संचालन बंद करा दिया।
लुलु मॉल स्थित ‘डबरू द चाप’ आउटलेट को बिना लाइसेंस संचालन करते पाए जाने पर तुरंत सील कर दिया गया।
वहीं, सिनेपॉलिस मॉल के फूड कोर्ट में स्थित KFC के किचन में गंदगी और स्वच्छता संबंधी गंभीर खामियां मिलीं। FSDA ने सुधार होने तक KFC के संचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी है।
अधिकारियों का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और खाद्य सुरक्षा मानकों से छेड़छाड़ करने वाले प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई होगी।


