अयोध्याउत्तरप्रदेश

अवैध खनन रोकने गए खनन इंस्पेक्टर पर हमला, थाने में भी अभद्रता—कैंट थाना क्षेत्र में खनन माफिया बेखौफ

अयोध्या। सोहावल तहसील के थाना कैंट अंतर्गत ग्राम कोटसराय में अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे खनन इंस्पेक्टर पर खनन माफिया और दबंगों ने हमला कर दिया। बताया जाता है कि खनन रोकने का विरोध करते हुए दबंगों ने इंस्पेक्टर के साथ मारपीट की और टीम को मौके से खदेड़ दिया।

हमले के बाद खनन इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ मुकदमा दर्ज कराने कैंट थाने पहुंचे, लेकिन वहाँ भी दबंगों ने अभद्रता और हंगामा किया। हैरानी की बात यह रही कि पुलिस पूरे मामले में असहाय दिखी और हंगामा कर रहे लोगों के सामने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की।

स्थानीय लोगों के अनुसार कैंट थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन का खेल लंबे समय से लगातार जारी है। खनन माफिया खुलेआम बालू की निकासी कर रहे हैं और पुलिस की भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे हैं—

  1. आखिर दबंगों के सामने क्यों झुक रही है पुलिस?
  2. क्यों नहीं रुक पा रहा अवैध खनन का कारोबार?

घटना की गंभीरता को देखते हुए मामला अब सीओ सिटी तक पहुँच गया है। खनन विभाग ने हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है और सुरक्षा प्रदान करने की बात भी उठाई है।

UP Hulchul

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *