अयोध्याउत्तरप्रदेश

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट अयोध्या में हुआ जोरदार स्वागत

अयोध्या। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट अयोध्या में रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विश्वेश नाथ मिश्र सुडडू मिश्रा की अगुवाई में हजारों साथियों के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया गया सुडडू मिश्रा ने जयंत चौधरी को भगवान राम की मूर्ति भी भेंट की उनके साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से क्षेत्रीय महासचिव राजेश तिवारी विधानसभा बीकापुर अध्यक्ष अनिल पांडे मंडल प्रभारी गंगाराम वर्मा अवधेश तिवारी कुबेर दत्त मिश्रा प्रधान देवनाथ चौरसिया दीनानाथ तिवारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता लग रहे स्वागतोपरान्त राष्ट्रीय अध्यक्ष के कहने पर सुडडू मिश्रा अपने दर्जनों साथियों के साथ सरदार पटेल जयंती मनाने के लिए बस्ती गए जहां पटेल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करके उनका नमन किया गया सर्किट हाउस बस्ती में जयंत चौधरी जी के साथ लगातार रहते हुए वहां के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की साथ में बिजनौर के सांसद मा चंदन चौहान जी और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार जी राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी जी राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे जी प्रदेश अध्यक्ष राम आशीष राय जी के साथ बीकापुर विधानसभा को लेकर व्यापक विचार विमर्श भी हुआ बस्ती कार्यक्रम के बाद जयंत चौधरी जी को गोरखपुर एयरपोर्ट छोड़कर सुड्डू मिश्रा अपने साथियों सहित फैजाबाद अयोध्या वापस हुए सुड्डू मिश्रा ने बताया कि इस बीच जयंत जी से बीकापुर विधानसभा सहित अयोध्या जनपद के संगठन के नेताओं के संबंध में भी व्यापक चर्चा हुआ । 31 अक्टूबर के बाद संगठन के चुनाव होंगे जिसमें जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर नए संगठन का चुनाव किया जाएगा ।

अपने सैकड़ो साथियों का आभार व्यक्त करते हुए श्री मिश्रा ने बताया कि जिस तरह लोग बरसात में इतनी भारी संख्या में अपने निजी वाहनों से हवाई अड्डे पर आकर के हमारे नेता जयंत चौधरी जी का स्वागत किया है उसके लिए हम व्यक्तिगत रूप से उनके आभारी हैं।

UP Hulchul

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *