उत्तर प्रदेश में अवैध ईंट भट्ठों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश में अवैध ईंट भट्ठों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। बताया जा रहा है कि 1000 से अधिक अवैध ईंट भट्ठे जो गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं, उन पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्रवाई करेगा।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ईंट भट्ठों का व्यापार करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि UP में 1000 से अधिक अवैध ईंट भट्ठे गाइडलाइन का पालन न करने वाले बंद किए जाएंगे। सरकार इसे लेकर जल्द ही सख्त कदम उठाने जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक अवैध भट्टों पर जल्द ही जिला प्रशासन पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम कार्रवाई करेगी। सरकार की इस कार्रवाई से अवैध भट्ठा चालको में हड़कंप मचा हुआ है।
आप को बता दें कि नियमों में बदलाव से 5000 भट्ठा मालिकों को राहत मिलेगी। प्रदेश में 22000 से अधिक है ईंट भट्ठों की संख्या है। पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले ईंट भट्ठों मालिकों पर भी समय –समय पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्रवाई करता है।