उत्तरप्रदेशटेक्नोलॉजीराजनीतिराष्ट्रीयलाइफस्टाइलवायरल विडियो

व्यवस्था बदहाल, जनता बेहाल! प्रसव पीड़ा से कराहती रही महिला, 3 किमी बैलगाड़ी से एंबुलेंस तक पहुंचे स्वजन…

हमीरपुर यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी का एक और मामला सामने आया। हमीरपुर में प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक महिला के लिए एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंची। कीचड़ और गड्ढों भरे रास्ते से बैलगाड़ी से ले जाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया गया।

हमीरपुर। यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी का एक और मामला सामने आया। हमीरपुर में प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक महिला के लिए एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंची। कीचड़ और गड्ढों भरे रास्ते से बैलगाड़ी से ले जाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया गया।

रविवार को गांव की एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई। सड़क में कीचड़ होने के कारण एंबुलेंस घर तक भी जा सकी। जिस पर स्वजन उसे बैलगाड़ी से लेकर तीन किमी दूर खड़ी एंबुलेंस के पास पहुंचे तथा फिर वहां से उसे अस्पताल ले जाया गया। दो माह पूर्व ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में आकर प्रदर्शन कर सड़क बनवाने की मांग भी की थी। लेकिन जिला प्रशासन आश्वासन के बाद मौन बना हुआ है।

परसदवा का डेरा निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि उनके गांव की तीन किलोमीटर सड़क बिल्कुल दलदल से भरी रहती है। जिससे गांव में कोई भी साधन नहीं आ पाते हैं और न ही एंबुलेंस आती है। बताया कि रविवार की सुबह उनके छोटे भाई हरिपाल की 23 वर्षीय पत्नी रेशमा को प्रसव पीड़ा होने लगी तो उन्होंने एंबुलेंस को फोन किया। लेकिन एंबुलेंस खराब रास्ता के कारण नहीं आ सकी। जिस पर दर्द से कराहती महिला को बैलगाड़ी में लेकर करीब तीन किमी भटुरी गांव तक पहुंचे। जहां से एंबुलेंस मिल सकी तब जाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। खराब रास्ता होने के कारण समय से उपचार न मिल पाने से कई लोग रास्ते में ही दम तोड़ चुके हैं। फिर भी प्रशासन मौन साधे हुए है तथा और जान जाने की राह ताक रहे हैं।

UP Hulchul

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *