उत्तरप्रदेशराजनीति

अजरौली हत्या कांड: अपना दल बलिहारी पार्टी के नेताओं ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख रुपए मुआवजा व एक सदस्य को नौकरी और घायलों के लिए समुचित उपचार की व्यवस्था करने की मांग की।

फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र के अजरौली गांव में किसान केशपाल सिंह की हत्या को लेकर अपना दल बलिहारी पार्टी नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। अपना दल बलिहारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मराज पटेल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से घटना की जानकारी ली।

अपना दल बलिहारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मराज पटेल जी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि –26 अगस्त को एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर किसान केशपाल सिंह (80) की हत्या कर दी। इस हमले में रिटायर्ड सिपाही वीरभान सिंह और किसान रामलखन सिंह घायल हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। और कहा “पीड़ित परिवार से मिलने और उनका दर्द सुनना मेरा कर्तव्य है। लेकिन प्रशासन विपक्षी नेताओं को रोककर सच सामने आने से बचाना चाहता है। यह लोकतंत्र के खिलाफ है।” वहीं समूचे घटना में पीड़ित परिवार का कहना है कि सभी राजनीतिक दल और नेता आकर उनकी पीड़ा समझें और न्याय दिलाने में मदद करें। उनका आरोप है कि पुलिस शुरुआती जांच में सुस्ती बरत रही थी। इस दौरान पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने कहा –“हम चाहते हैं कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिले और मामले की निष्पक्ष जांच हो। नेताओं को रोकना सही नहीं है, क्योंकि हमारी आवाज उठाने वाला ही कोई नहीं बचेगा।” इस दौरान अपना दल बलिहारी पार्टी के संस्थापक श्री बृजभवन पटेल जी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मराज पटेल जी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष कुमार यादव जी, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच श्याम जी पटेल जी ,व दीपक गुप्ता के साथ दर्जनों साथी मौजूद रहे।

UP Hulchul

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *