लाइफस्टाइल

Aaj Ka Rashifal: आज से शुरू होंगे इन 5 राशियों के अच्छे दिन, 7 दिनों तक खूब मनाएंगे जश्न, धन

26 फरवरी को मिथुन सिंह कन्या और धनु राशि के बनरहे हैं धन के नए आगमन के स्रोत वृषभ राशि पर है शत्रुओं भय है जानिए

राशिफल-

मेष-भाग्‍य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ, धार्मिक बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम की स्थिति काफी अच्‍छी, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय दिख रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम का सानिध्‍य पूरा-पूरा मिलेगा। व्‍यापारिक लाभ होता रहेगा। पीली वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर होगी। व्‍यापारिक, व्‍यवसायिक समझौता कोई बड़े स्‍तर से हो सकता है। उत्‍तम समय दिख रहा है। प्रेम का पूरा-पूरा साथ होगा। कोई भी लाल वस्‍तु का दान करना आपके लिए उचित होगा।

कर्क-यदि आप शोध के विद्यार्थी हैं तो अच्‍छा समय है। बहुत ज्ञानवान बनेंगे इन दिनों। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। उससे उबर जाएंगे आप। अच्‍छी स्थिति में आ जाएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पर थोड़ा ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। स्थिति सही है। अंत में जीत आपकी होगी। लाल वस्‍तु पास रखें।

सिंह-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें, अच्‍छा होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-घरेलू जीवन थोड़ा बाधित दिख रहा है। घर में तू-तू, मैं-मैं का माहौल दिख रहा है। भौतिक सुख-सुविधा में वृद्ध‍ि भी संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक ठाक, प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी अच्‍छा दिख रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-पराक्रम रंग लाएगा। जीवन तरक्‍की की ओर जा रहा है, खासकर व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से। अपनों का साथ होगा। भाई-बहन कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम में नयापन है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-निवेश करने से बचें। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। बाकी स्‍वास्‍थ्‍य आपका अच्‍छा है। धन का आवक बढ़ेगा। प्रेम और संतान का भरपूर साथ मिलता रहेगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें। सार्थक उर्जा का संचार होगा। पॉजिटिव ऊर्जा बहती रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य आपका अच्‍छा है। प्रेम और संतान का भरपूर साथ मिल रहा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नए आयाम गढ़े जा सकते हैं। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

मकर-खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। साझेदारी में थोड़ी समस्‍या हो सकती है। बच्‍चों से दूरी का अनुभव करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम दिख रहा है। प्रेम भी मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यदि आपके रुपए कहीं फंसे हुए हैं तो तगादा करें, निकल जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम का भरपूर साथ है। व्‍यापार भी आपका सही दिख रहा है। पीली वस्‍तु का दान करें।

मीन-व्‍यापार में बढ़ोत्‍तरी, नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्‍छी है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। पीली वस्‍तु पास रखें।

UP Hulchul

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *