वायरल विडियो
Viral Video: 1990 से अब तक इस पेड़ से लगातार निकल रहा पानी, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। कुछ वीडियो को देखकर तो हमें अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल होता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर सभी हैरान हैं। इस वीडियो में एक पेड़ से लगातार पानी बह रहा है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि ये पेड़ नहीं बल्कि नलकूप है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग पूरी तरह से भौचक्का रह गए हैं। बता दें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया गया है।

