खेलमुंबई

MI vs RR : रोहित के विकेट पर विवाद, फैंस बोले- गेंद ने नहीं, ग्लव्स ने आउट किया

मुंबई। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने भले ही 6 विकेट से मैच जीत लिया हो, लेकिन इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के विकेट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, दूसरी पारी के दूसरे ओवर में रोहित शर्मा को संदीप शर्मा ने बोल्ड किया था। जिसके बाद रोहित तुरंत मैदान छोड़कर भी चले गए थे। हालांकि इस विकेट के रिप्ले को देखकर फैंस काफी नाराज है।

रोहित शर्मा के आउट होना संदिग्ध नजर आया। रिप्ले में संदीप शर्मा की गेंद स्टम्प को छूते हुए प्रतीत हुई लेकिन उसी समय संजू सैमसन का ग्लव्स भी स्टम्प को छू रहा था। ऐसे में रोहित को आउट करार दिये जाने को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर बहस छिड़ी हुई है। फैंस का कहना है कि गेंद ने स्टम्प को तो छूआ लेकिन गिल्लियां नहीं गिरीं, यह गिल्लियां संजू सैमसन के ग्लव्स से गिरीं, ऐसे में रोहित को आउट नहीं दिया जाना गलत था। कुछ का कहना है कि गेंद ने स्टम्प को छुआ तक नहीं था, संजू सैमसन ने यहां अपने ग्ल्व्स से रोहित को आउट कर दिया।

UP Hulchul

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *