Santosh Kumar Yadav / Tue, Aug 18, 2026 / Post views : 51
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 19 से 23 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। 19 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं मंगलवार को चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर समेत करीब 24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
लगातार बारिश के चलते प्रदेश के कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है। प्रयागराज में भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति सामने आई है, जबकि कई क्षेत्रों में नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
मौसम विभाग और प्रशासन ने बारिश प्रभावित जिलों के साथ-साथ आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
अगले पांच दिन यूपी के लिए अहम, खासकर पूर्वी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन और आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन