Santosh Kumar Yadav / Tue, Aug 18, 2026 / Post views : 61
महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर फर्जी भारतीय दस्तावेजों के मामले में एक थाई महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, थाई नागरिक चोन छुटिचिराफट वैध पासपोर्ट और टूरिस्ट वीजा के साथ इमिग्रेशन काउंटर पर प्रक्रिया पूरी कराने पहुंची थीं।
जांच के दौरान काउंटर ऑफिसर ने महिला के मोबाइल फोन से भारतीय दस्तावेजों की डिजिटल प्रतियां बरामद कीं। जांच में कथित तौर पर सामने आया कि महिला ने नाम बदलकर फर्जी वोटर आईडी, आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाए थे। इन दस्तावेजों में महिला का नाम ‘करुणारूपाणि देवीदासी’ दर्ज था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए काउंटर ऑफिसर की तहरीर पर सोनौली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस पूरे मामले की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ ने दी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार कराने में महिला की मदद किसने की और इस पूरे मामले के पीछे कोई अन्य नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन