Santosh Kumar Yadav / Fri, Oct 9, 2026 / Post views : 106
दुर्गा पूजा विसर्जन मार्ग को लेकर ग्रामीणों की पहल, अब स्थायी समाधान की उम्मीद
वर्षों से बदहाल विसर्जन मार्ग पर प्रशासन की नजर, अल्हवाना में हुआ निरीक्षण
अल्हवाना में विसर्जन मार्ग की समस्या को लेकर शिकायत, ग्रामीणों को स्थायी मरम्मत का इंतजार
रुदौली, अयोध्या। रुदौली विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत अल्हवाना में दुर्गा पूजा विसर्जन शोभायात्रा के रास्ते को लेकर एसडीएम रुदौली से की गई शिकायत के बाद शुक्रवार को प्रशासनिक स्तर पर पहल की गई। बेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह ने पुलिस टीम के साथ शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान रास्ते की स्थिति का जायजा लेते हुए उसे दुरुस्त कराने की आवश्यकता पर चर्चा की गई।
ग्रामीण रमेश चौहान ने बताया कि यह रास्ता पिछले कई वर्षों से खराब स्थिति में है। किसी बड़े धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम के आयोजन के समय रास्ते पर राबिश डालकर अस्थायी रूप से काम चलाया जाता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाता है।
वहीं, रास्ते की मरम्मत को लेकर प्रधान प्रतिनिधि महफूज आलम से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि इस रास्ते के निर्माण या मरम्मत के लिए उनके पास वर्तमान में बजट की व्यवस्था नहीं है। इसी वजह से कार्य रुका हुआ है।
ग्रामीणों की मांग है कि दुर्गा पूजा विसर्जन शोभायात्रा को देखते हुए रास्ते को दुरुस्त कराया जाए, ताकि आवागमन में परेशानी न हो। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग की ओर से रास्ते की स्थायी मरम्मत के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन