Santosh Kumar Yadav / Wed, Aug 19, 2026 / Post views : 118
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से सामूहिक बीमा योजना (GIS) के तहत की गई प्रीमियम कटौती की धनराशि वापस करने का निर्णय लिया है।
शासन की ओर से इसके लिए 134 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृति के बाद संबंधित शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को यह राशि एरियर के रूप में वापस की जाएगी।
इस निर्णय से प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत कार्यरत बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी लाभान्वित होंगे। शासन के इस फैसले को कर्मचारियों के लिए आर्थिक राहत के तौर पर देखा जा रहा है।
मुख्य बिंदु:
बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी होंगे लाभान्वित
GIS प्रीमियम कटौती की धनराशि वापस होगी
134 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति
संबंधित कर्मचारियों को एरियर के रूप में मिलेगा भुगतान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन