Santosh Kumar Yadav / Tue, Aug 18, 2026 / Post views : 58
उन्नाव। रक्षा बंधन के पर्व को लेकर उन्नाव में छात्राओं ने देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों के प्रति अपने भाईचारे और सम्मान का अनूठा संदेश दिया। नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र के एक विद्यालय की एक दर्जन से अधिक छात्राएं और शिक्षक जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी घनश्याम मीणा के माध्यम से सीमा पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए 200 से ज्यादा राखियां भेजीं।
छात्राओं ने कहा कि रक्षा बंधन के अवसर पर सीमा पर तैनात जवान अपने घर नहीं आ पाते हैं। ऐसे में उनकी कलाई पर राखी बांधने की भावना से छात्राओं ने ये राखियां भेजी हैं। इस दौरान छात्राओं और शिक्षकों में सैनिक भाइयों के लिए राखियां भेजने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
शिक्षकों और छात्राओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात जवानों तक राखियां पहुंचाने की पहल की। छात्राओं का कहना है कि देश की रक्षा में जवान दिन-रात डटे रहते हैं और उनकी वजह से देशवासी सुरक्षित रहते हैं। राखी के जरिए उन्होंने जवानों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया है।
इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय में छात्राओं का उत्साह देखने लायक रहा। छात्राओं की इस पहल ने रक्षा बंधन के पर्व को देशभक्ति और भावनात्मक जुड़ाव से जोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन