Santosh Kumar Yadav / Sun, Sep 27, 2026 / Post views : 205
बरेली जंक्शन पर अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। मिली जानकारी के अनुसार महिला की पहचान प्रियंका के रूप में हुई है और वह करीब आठ माह की गर्भवती बताई जा रही थीं।
बताया गया कि प्रियंका अपने परिवार के साथ लालगढ़ से छपरा की यात्रा कर रही थीं। यात्रा के दौरान अचानक प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद ट्रेन में ही बच्चे का जन्म हो गया।
ट्रेन के बरेली जंक्शन पहुंचने पर महिला और नवजात को उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर मयंक चौधरी महिला स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को अटेंड किया।
यह पूरा मामला जीआरपी थाना क्षेत्र के प्लेटफॉर्म नंबर एक का बताया जा रहा है।
रिपोर्ट: दीपक कुमार | स्थान: बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन