Santosh Kumar Yadav / Fri, Oct 9, 2026 / Post views : 372
सुजागंज, अयोध्या। दुर्गा पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के मद्देनजर पुलिस चौकी सुजागंज में चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों और चौकीदारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपसी सहयोग से कार्यक्रम संपन्न कराने पर जोर दिया गया।
चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने ग्राम प्रधानों एवं चौकीदारों से दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन के दौरान सतर्क रहने तथा क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं और किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस को तत्काल सूचना दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
बैठक में ये ग्राम प्रधान रहे मौजूद
बैठक में बब्लू यादव (एथर), इंद्रजीत यादव उर्फ खुदनू (संडरी), सतीश चौहान (कोटरा), आनंद (फगौली कुर्मियान), अमन पटेल (रहीमगंज), दानिश (खैरी) और मेंढई महराज (हयात नगर) शामिल रहे।
इन चौकीदारों की रही उपस्थिति
बैठक में चौकीदार शिवकुमार उर्फ राजू, अखिलेश यादव, फूलचंद, मेड़ीलाल, नवमी लाल और राम किशोर भी मौजूद रहे।
बैठक का उद्देश्य दुर्गा पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन के दौरान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तथा ग्रामीण प्रतिनिधियों के बीच समन्वय स्थापित करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन