Santosh Kumar Yadav / Tue, Aug 18, 2026 / Post views : 66
महराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र के बनैलिया माता रोहिन बैराज में नहाते समय डूबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत के मामले में पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मृतक आश्रित परिवारों को राहत अनुभाग की ओर से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक सौंपे।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग के कर्मचारी भी पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
बनैलिया माता रोहिन बैराज में हुई इस हृदयविदारक घटना के बाद दोनों बच्चों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। हादसे से इलाके में भी शोक की लहर है।
परिजनों को आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन की ओर से हादसे के बाद पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन