Santosh Kumar Yadav / Wed, Aug 19, 2026 / Post views : 347
अयोध्या। आरक्षण और संवैधानिक अधिकारों को लेकर बहुजन समाज की ओर से 20 अगस्त 2026 को अयोध्या में आंदोलन आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के मुताबिक, “आरक्षण बचाओ, आरक्षण बढ़ाओ” अभियान के तहत बहुजन समाज के लोग प्रेस क्लब, अयोध्या में एकत्र होकर सरकार के सामने अपनी छह सूत्रीय मांगें रखेंगे।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम 20 अगस्त, गुरुवार को सुबह 11 बजे प्रेस क्लब अयोध्या में आयोजित होगा। आंदोलन के माध्यम से आरक्षण की सुरक्षा, जातीय जनगणना, रोजगार और न्यायपालिका में आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार तक आवाज पहुंचाने की बात कही गई है।
ये हैं छह प्रमुख मांगे
1. आरक्षण विरोधी बयानों पर कार्रवाई:
आयोजकों ने आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर सार्वजनिक स्थानों और सोशल मीडिया पर हिंसात्मक या असंवैधानिक बयान देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
2. आरक्षण की लिखित गारंटी:
सरकार से आरक्षण की सुरक्षा को लेकर लिखित गारंटी देने की मांग की गई है।
3. जातीय जनगणना:
OBC, SC और ST वर्गों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में विभिन्न क्षेत्रों में हिस्सेदारी देने की मांग रखी गई है।
4. NFS और बैकलॉग खत्म करने की मांग:
खाली पदों पर तत्काल भर्ती करने तथा NFS और बैकलॉग जैसी व्यवस्थाओं को समाप्त कर बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग की गई है।
5. न्यायपालिका में आरक्षण:
आयोजकों ने कॉलेजियम व्यवस्था को समाप्त कर जजों की नियुक्ति में आरक्षण लागू करने की मांग की है।
6. भर्ती, रिक्त पद और स्थायित्व:
रिक्त पदों को भरने, निजीकरण रोकने और समान काम के लिए समान वेतन लागू करने की मांग की गई है।
आयोजकों का कहना है कि यह आंदोलन किसी एक जाति या संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे बहुजन समाज के अधिकारों और संवैधानिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों का आंदोलन बताया गया है।
आंदोलन में बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं, छात्रों और बहुजन समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
कार्यक्रम: 20 अगस्त 2026, गुरुवार
समय: सुबह 11 बजे
स्थान: प्रेस क्लब, अयोध्या
मुख्य नारा: आरक्षण बचाओ, आरक्षण बढ़ाओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन