Santosh Kumar Yadav / Thu, Oct 8, 2026 / Post views : 205
लखनऊ। पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट खराब मौसम के दौरान करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। घटना के बाद विमान की नोज क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट 6E925 ने पटना एयरपोर्ट से दोपहर करीब 3:10 बजे उड़ान भरी थी। विमान को शाम 4:20 बजे लखनऊ पहुंचना था, लेकिन करीब 4:05 बजे इसे सुरक्षित लखनऊ एयरपोर्ट पर उतार लिया गया।
घटना के दौरान विमान में करीब 150 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। तकनीकी दिक्कत के चलते विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। इसी विमान को आगे 6E6968 के रूप में लखनऊ से अहमदाबाद जाना था।
इंडिगो की ओर से यात्रियों के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई, जिसके जरिए सभी यात्री शाम करीब 6:22 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना हुए।
वहीं, आकाशीय बिजली से प्रभावित विमान की तकनीकी जांच के लिए इंजीनियरों की टीम मौके पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन