Santosh Kumar Yadav / Mon, Sep 29, 2025 / Post views : 52
बता दें कि इस हादसे में आगरा के जज कंपाउंड निवासी निजी कंपनी के इंजीनियर आदित्य प्रताप सिंह (26) की मौत हो गई थी। उसका शव जब घर पहुंचा तो देखकर परिजन बेसुध हो गए। मां चित्रलेखा और बहन सृष्टि शव से लिपट गईं। फूट-फूटकर रोने लगीं। क्लर्क पिता यतेंद्र प्रताप बेसुध हो गए। रिश्तेदार और पड़ोसी भी ये देखकर रोने लगे। आदित्य उनका इकलौता बेटे था, मां-बाप रोते हुए कह रहे है कि अब हमारे बढ़ापे का सहारा कौन बनेगा।
शनिवार रात लगभग 10:30 बजे आदित्य का शव आगरा लाया गया। उसकी मौत की खबर रिश्तेदारों को भी हो गई थी, सभी पहले से ही मौजूद थे। मां बाप और उसकी बहन को संभाल रहे थे। पिता यतेंद्र पाल तो बेसुध ही हो गए। इसके बाद परिजन रविवार सुबह लगभग 11 बजे शव को ताजगंज स्थित श्मशान घाट लेकर गए, जहां अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन