सोहावल,अयोध्या। सोहावल क्षेत्र के मां किशोरी देवी बैजनाथ बालिका इंटर कॉलेज मीरपुर कांटा सोहावल अयोध्या में रविवार को एक देश एक चुनाव विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि अयोध्या के पूर्व सांसद लल्लू सिंह रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता सोहावल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुधीर मिश्रा ने की। कार्यक्रम में पहुंचे सांसद लल्लू सिंह का कार्यक्रम के आयोजक पूर्व सोहावल मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी ने माला पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर बोलते हुए लल्लू सिंह ने कहा कि एक देश एक चुनाव की अवधारणा में देश का समग्र विकास संभव है, इससे न केवल आर्थिक संसाधनों की बचत होगी बल्कि प्रशासनिक कार्यों में भी समय की बचत से प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से चल सकेगी। उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव होने से देश को आर्थिक फायदा होगा क्योंकि कई बार में चुनाव होने से आर्थिक नुकसान के अलावा प्रशासन को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है जिससे विकास कार्यों की गति प्रभावित होती है उन्होंने कहा कि इस विषय पर पक्ष व विपक्ष दोनों को गंभीर चर्चा अवश्य करनी चाहिए जो भारतीय लोकतंत्र और भारत के लिए मुख्य मुद्दा है । कार्यक्रम को पूर्व ब्लाक प्रमुख राम अवतार यादव , लखन धर तिवारी ने संबोधित किया। कार्यक्रम में हाई स्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पूर्व सांसद द्वारा 1000 नगद राशि देकर पुरस्कृत किया।कार्यक्रम में आए सभी लोगों के प्रति आयोजक अरुण तिवारी ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर शिव बहादुर पासवान राकेश चौरसिया, राकेश शुक्ला, लाल जी शर्मा, बैजनाथ कनौजिया, विभूति मौर्य, गोविंद मिश्रा ,जनार्दन मिश्रा ,धर्मेंद्र सिंह ,जगदंबा मिश्रा, विपुल सिंह, मनीष दुबे मंटू ,पवन पाठक, राजेश सिंह, देवेश सिंह छोटे ,राजकुमार सिंह, शंकर दत्त तिवारी आदि भारी संख्या में लोग इकट्ठा रहे।
रिपोर्ट -अफरोज अहमद