सोहावल,अयोध्या। क्रांति दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश की सभी विधानसभाओं के सभी सेक्टर स्तर पर आयोजित होने वाली समाजवादी जन पंचायत के क्रम में बीकापुर विधानसभा के विकासखंड सोहावल अंतर्गत सोहावल ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में सतीचौरा एवं खिरौनी में में आयोजित समाजवादी जन पंचायत में बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज़ खान गब्बर ने कहा कि 2012 से 17 तक की अखिलेश यादव के नेतृत्व में चली सरकार उत्तर प्रदेश के लिए एक स्वर्णिम युग था।
जन पंचायत में प्रमुख रूप से मौजूद रहे समाजवादी पार्टी के ज़िलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान योगी सरकार को जन सरोकार से कोई लेन-देन नहीं है बेरोजगारी और महंगाई चरम में हैं वहीं दूसरी ओर डीज़ल, पेट्रोल और गैस के दाम आसमान छू रहे।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के ज़िला उपाध्यक्ष एवं बीकापुर विधानसभा प्रभारी एजाज़ अहमद, बीकापुर विधानसभा अध्यक्ष अजय वर्मा उर्फ राजू वर्मा, मसौधा ब्लॉक अध्यक्ष सूरज निषाद, युवजन सभा के निवर्तमान ज़िला अध्यक्ष जय सिंह यादव, पूर्व नरेंद्र यादव, ब्लाक अध्यक्ष राजेश यादव, खिरौनी-सुचित्तागंज नगर अध्यक्ष बल्लू दुबे, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ज़िलाध्यक्ष राशिद जमील, शरद पासवान, डाक्टर राम सुमेर भारती, रेहान खान, दानिश खान डी०के०, शोएब खान,अयान खान हरिनाथ पाण्डेय, राम बरन निषाद, नीरज यादव, दीपक साहू, लल्लू यादव, विनोद मिश्रा, सालिक राम प्रजापति, सभासद सुभम यादव, चंचल शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।