Wed, 26 Aug 2026
Breaking News
उन्नाव में सड़क हादसे में BSF जवान की दर्दनाक मौत : छुट्टी पर एक दिन पहले ही आया था घर | सीएम योगी कल करेंगे : ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ | सुल्तानपुर : सुल्तानपुर में 272 करोड़ से बनेगा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर | पुलिस पर पथराव : बदायूं में सरकारी जमीन पर मूर्ति स्थापना को लेकर बवाल | राज्य आंदोलनकारियों की उपेक्षा से आक्रोश : अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग | रुदौली में वारावफात को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च : मिश्रित आबादी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी | उन्नाव में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई : 307 किलो खोया और 360 लीटर दूध नष्ट | हरिद्वार में 21 फीट ऊंची शिव प्रतिमा का लोकार्पण : ओम पुल की खूबसूरती में लगेगा चार चांद | संत सम्मेलन को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर हमला : संतों को गुमराह करने का लगाया आरोप | लखनऊ पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार : दो दिवसीय दौरे पर अधिकारियों और मतदाताओं से करेंगे संवाद | उन्नाव में सड़क हादसे में BSF जवान की दर्दनाक मौत : छुट्टी पर एक दिन पहले ही आया था घर | सीएम योगी कल करेंगे : ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ | सुल्तानपुर : सुल्तानपुर में 272 करोड़ से बनेगा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर | पुलिस पर पथराव : बदायूं में सरकारी जमीन पर मूर्ति स्थापना को लेकर बवाल | राज्य आंदोलनकारियों की उपेक्षा से आक्रोश : अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग | रुदौली में वारावफात को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च : मिश्रित आबादी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी | उन्नाव में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई : 307 किलो खोया और 360 लीटर दूध नष्ट | हरिद्वार में 21 फीट ऊंची शिव प्रतिमा का लोकार्पण : ओम पुल की खूबसूरती में लगेगा चार चांद | संत सम्मेलन को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर हमला : संतों को गुमराह करने का लगाया आरोप | लखनऊ पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार : दो दिवसीय दौरे पर अधिकारियों और मतदाताओं से करेंगे संवाद | उन्नाव में सड़क हादसे में BSF जवान की दर्दनाक मौत : छुट्टी पर एक दिन पहले ही आया था घर | सीएम योगी कल करेंगे : ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ | सुल्तानपुर : सुल्तानपुर में 272 करोड़ से बनेगा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर | पुलिस पर पथराव : बदायूं में सरकारी जमीन पर मूर्ति स्थापना को लेकर बवाल | राज्य आंदोलनकारियों की उपेक्षा से आक्रोश : अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग | रुदौली में वारावफात को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च : मिश्रित आबादी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी | उन्नाव में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई : 307 किलो खोया और 360 लीटर दूध नष्ट | हरिद्वार में 21 फीट ऊंची शिव प्रतिमा का लोकार्पण : ओम पुल की खूबसूरती में लगेगा चार चांद | संत सम्मेलन को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर हमला : संतों को गुमराह करने का लगाया आरोप | लखनऊ पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार : दो दिवसीय दौरे पर अधिकारियों और मतदाताओं से करेंगे संवाद |

: रुदौली में राशन वितरण की नई व्यवस्था कोटेदारों के लिए बनी सरदर्द, राशन लेने के लिए नेटवर्क के इन्तजार में बैठी महिलाएं

Santosh Kumar Yadav / Wed, Mar 20, 2024 / Post views : 78

Share:
अल्हवाना, अख्तियारपुर, फेलसण्डा व भेलसर के कोटेदार आपूर्ति विभाग द्वारा राशन वितरण की नई व्यवस्था से सबसे ज्यादा प्रभावित  अयोध्या। रुदौली तहसील क्षेत्र में आपूर्ति विभाग द्वारा राशन वितरण की नई व्यवस्था कार्डधारकों और कोटेदारों के लिए सरदर्द बन गई है। पिछले कई दिनों से नेटवर्क की गड़बड़ी के कारण राशन न मिलने से नाराज कार्ड धारकों द्वारा राशन दुकान पर हंगामा मचाया जाता है। और राशन देने की मांग की जाती है। कार्डधारकों का कहना था कि उन्हें रोज घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है मगर राशन नहीं मिल पा रहा है। इस नई व्यवस्था में ई-पास मशीन को ई-तौल मशीन से कनेक्ट किया गया है। जिससे दोनों मशीनों के काम करने पर ही राशन वितरण हो पाएगा। लेकिन क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेलसर की कोटेदार श्रीमती रेशमा ने बताया कि मशीन नहीं चल रही दिनभर में केवल पांच से दस लोगों को ही राशन वितरण हो रहा है नेटवर्क न होने के कारण उपभोक्ताओं को राशन वितरण नही हो रहा पा रहा है। जिससे उपभोक्ता व कोटेदार काफी परेशान हैं। ग्राम पंचायत अल्हवाना में मंगलवार को मशीन बिलकुल नहीं चली राशन लेने के लिए आई महिलाएं काफी देर तक नेटवर्क के इंतज़ार में बैठी रही लेकिन मशीन नहीं चली। सुबह से बैठी महिलाओं को व अन्य उपभोक्ताओं को अल्हवाना ग्राम पंचायत के कोटेदार वसीम अख्तर ने वापस घर भेज दिया और कहा कि जब नेटवर्क आएगा और मशीन चलेगी तो हम फोन करके सबको बुलाकर राशन वितरण करेंगे। इसी तरह ग्राम पंचायत अख्तियारपुर ग्राम पंचायत फेल्सण्डा सहित क्षेत्र लगभग ज्यादा तर गांवों में नेटवर्क की समस्या से वितरण प्रक्रिया बाधित हो रही है। कार्डधारकों का कहना है कि वह रोज राशन के लिए कतार लगाकर घण्टो खड़े रहते हैं मगर बाद में उन्हें नेटवर्क न होने के कारण बिना राशन लिए ही मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि जब उपभोक्ता राशन लेने के लिए मशीन में अंगूठा लगाते हैं तो उनके परिवार का पूरा विवरण नहीं आता है। जिनके परिवार में आठ दस लोग हैं उनके परिवार का 2-3 यूनिट ही नजर आता है। ऐसे में उपभोक्ता पूरे यूनिट का अनाज लेने के लिए झगड़ा करते हैं। नेटवर्क की समस्या के कारण मशीन का संचालन ठीक तरह से न होने के कारण उपभोक्ताओं को दुकान से वापस लौटना पड़ता है जिसके चलते तू-तू, मैं-मैं होते रहती है। इस सम्बन्ध में पूर्ति निरीक्षक संजय चौधरी ने बताया कि जनता की सुविधा के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। कुछ दुकानों पर शिकायत प्राप्त हुई है जल्द ही राशन वितरण करने की सम्पूर्ण व्यवस्था सही हो जायेगी।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement