महोबा। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को अब तक की मिली सबसे बड़ी जीत के बाद पार्टी मिशन 2027 की तैयारी में जुट गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 09 अगस्त से 10 सितंबर तक छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान कार्यक्रम समूचे प्रदेश में चलाया जा रहा है। अभियान को गति देने के लिए समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल आज महोबा पहुंचे। जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सपा कार्यालय में लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान को गति देने पर चर्चा की। यहीं नही पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप भी लगाया है।
पीडीए मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के नतीजे को पूरी तरह से बदल दिया था। जिसके बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इसी मुद्दे को लेकर अब 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता के बीच जा रहे है । छात्र नौजवान PDA जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए और समाजवादी पार्टी से युवाओं को जोड़ने के लिए आज समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल महोबा पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में 9 अगस्त से 10 सितंबर तक यह अभियान चलाया जा रहा है । जिसमें बड़ी संख्या में सपा के लोहिया वाहनी, युवजन सभा, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड और समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता किसानों, नौजवानों, महाविद्यालयों, स्कूलों और कॉलेज के पास सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर पेपर लीक, फीस वृद्धि, रोजगार, आरक्षण, नियुक्तियों में भ्रष्टाचार,मुफ्त पढ़ाई, विधुत कृषि जैसे मुद्दों को उठायेंगे और उन्हें सदस्य बनाने का काम करेगें। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार पूरी तरह से फेल है एक और जहां बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल पा रहा वहीं पेपर लीक जैसे मामले रोज सामने आ रहे हैं ।
लोहिया वाहनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल ने कहा कि ललितपुर में 4000 करोड रुपए का चावल घोटाला हुआ है। उन्होनें कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार हो रहा है जिससे नौजवानों का भविष्य बर्बाद हो रहा और विकास की गति भी धीमी हो गईं है। इस मौके पर लोहिया वाहिनी के प्रदेश प्रमुख महासचिव अमरेंद्र आर्या, प्रमोद यादव, भरत गुल्ला, जिला अध्यक्ष धीरेंद्र यादव,कल्लू यादव, जिला अध्यक्ष शोभा लाल, यूथ बिग्रेड के लोकेश, छात्र सभा के गंगा सिंह, युवाजन के कैलाश कुशवाहा,योगेश यादव योगी आदि लोग मौजूद रहे।