Wed, 19 Aug 2026
Breaking News
यूपी के प्राथमिक शिक्षकों को बड़ी राहत : GIS प्रीमियम की 134 करोड़ रुपये से अधिक की राशि होगी वापस | SIT रिपोर्ट के बाद पहली बार : रामकोट की परिक्रमा करने पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, हनुमान चालीसा का किया पाठ | आरक्षण बचाओ : आरक्षण बढ़ाओ को लेकर 20 अगस्त को अयोध्या में बहुजन आंदोलन | अयोध्या में रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन : दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड | दो गर्म समोसे की मांग पहुंची कोर्ट तक : छह महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा | राम मंदिर चढ़ावे पर सियासी घमासान : अवधेश प्रसाद ने सरकार पर साधा निशाना | उन्नाव में छात्राओं ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए भेजी : 200 से ज्यादा राखियां | भारत-नेपाल सीमा : पर फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ थाई महिला गिरफ्तार | महराजगंज : रोहिन बैराज हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता | यूपी में 19 से 23 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट : पूर्वी यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी | यूपी के प्राथमिक शिक्षकों को बड़ी राहत : GIS प्रीमियम की 134 करोड़ रुपये से अधिक की राशि होगी वापस | SIT रिपोर्ट के बाद पहली बार : रामकोट की परिक्रमा करने पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, हनुमान चालीसा का किया पाठ | आरक्षण बचाओ : आरक्षण बढ़ाओ को लेकर 20 अगस्त को अयोध्या में बहुजन आंदोलन | अयोध्या में रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन : दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड | दो गर्म समोसे की मांग पहुंची कोर्ट तक : छह महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा | राम मंदिर चढ़ावे पर सियासी घमासान : अवधेश प्रसाद ने सरकार पर साधा निशाना | उन्नाव में छात्राओं ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए भेजी : 200 से ज्यादा राखियां | भारत-नेपाल सीमा : पर फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ थाई महिला गिरफ्तार | महराजगंज : रोहिन बैराज हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता | यूपी में 19 से 23 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट : पूर्वी यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी | यूपी के प्राथमिक शिक्षकों को बड़ी राहत : GIS प्रीमियम की 134 करोड़ रुपये से अधिक की राशि होगी वापस | SIT रिपोर्ट के बाद पहली बार : रामकोट की परिक्रमा करने पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, हनुमान चालीसा का किया पाठ | आरक्षण बचाओ : आरक्षण बढ़ाओ को लेकर 20 अगस्त को अयोध्या में बहुजन आंदोलन | अयोध्या में रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन : दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड | दो गर्म समोसे की मांग पहुंची कोर्ट तक : छह महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा | राम मंदिर चढ़ावे पर सियासी घमासान : अवधेश प्रसाद ने सरकार पर साधा निशाना | उन्नाव में छात्राओं ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए भेजी : 200 से ज्यादा राखियां | भारत-नेपाल सीमा : पर फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ थाई महिला गिरफ्तार | महराजगंज : रोहिन बैराज हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता | यूपी में 19 से 23 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट : पूर्वी यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी |

: बसपा के तीन सांसदों ने दिखाए बागी तेवर, क्या मायावती उठाएंगी सख्त कदम

Santosh Kumar Yadav / Sun, Apr 9, 2023 / Post views : 71

Share:
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती अपने सख्त रवैये के लिए जानी जाती हैं। वह बागी नेताओं के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने में थोड़ा भी गुरेज नहीं करती। इसके बावजूद उनके पार्टी के सांसद उन्हें चुनौती दे रहे हैं। दरअसल, इन दिनों बसपा के तीन सांसदों और विरोधी दलों के बीच मुलाक़ात की खबरें सुर्खियों में हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में जब भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंची तो बसपा के जौनपुर से सांसद श्याम सिंह यादव भी उसमें शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने बसपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर बयान भी दिया। इसके बाद जब केंद्र की भाजपा सरकार ने बजट पेश किया तो उन्होंने उसकी तारीफ की। यहीं नहीं बजट की तारीफ करने के बाद श्याम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की। वहीं, अंबेडकर नगर से सांसद रितेश पांडेय की बीते दिनों अखिलेश यादव के साथ तस्वीर काफी चर्चा में रही। इस तस्वीर में दोनों एक साथ बैठे नजर आए। रितेश पांडेय के पिता राकेश पांडेय सपा के विधायक हैं। 2022 के चुनाव से पहले राकेश पांडेय बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए थे और फिर जलालपुर विधानसभा सीट से विधायक बने हैं। इसके अलावा अमरोहा से सांसद कुंवर दानिश अली ने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की जोकि चर्चा का विषय रहीं। जिसके बाद इस मुलाकात के सियासी मायने निकाले जाने लगें। ऐसे में देखा जाए तो बसपा के इन तीनों सांसदों के बागी तेवर पार्टी के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। जब लोकसभा चुनाव में करीब एक साल का वक्त बचा हुआ है।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement