अयोध्या । रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे दोपहर 12 बजे से प्राण प्रतिष्ठा का अंतिम काल शुरू होगा और दोपहर 12:45 बजे से एक बजे की बीच रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी समारोह में सर संघ चालक मोहन भागवत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहेंगी समारोह में आमंत्रित अतिथियों को अपना आधार कार्ड लाना जरूरी होगा ये जानकारी गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने कारसेवकपुरम स्थित भरतकुटी में पत्रकारों को दी।
प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के बाद अयोध्या पहुंचे चंपत राय ने कहा कि आयोजन के दौरान आने वाले अतिथियों को अपना प्रोटोकॉल छोड़ना होगा आने वाले साधु-संत अपने साथ कमंडल, चरण पादुका, छत्र भी परिसर में नहीं ले जा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि देश की विभिन्न पूजा पद्धतियों व 140 परंपराओं के करीब 4000 साधु-संतों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया जाएगा।
इसके अलावा वैज्ञानिक, सेवानिवृत्त न्यायाधीश, लेखक, कवि, डॉक्टर, सेना, पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण, साहित्यकार, उद्योगपति, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कलाकार, फिल्मकार, पूर्व राजदूत समेत करीब 2500 लोगों को समारोह में आने का निमंत्रण भेजा जाएगा कहा कि सूची तैयार की जा रही है प्रयास है कि समाज के हर वर्ग के प्रतिष्ठित और सम्मानित लोगों को आमंत्रित किया जाए।