Santosh Kumar Yadav / Fri, May 12, 2023 / Post views : 161
इस दौरान उन्होंने जवानों को परेड ड्रिल के बारे में जानकारी देते हुए शस्त्र अभ्यास कराया और उप निरीक्षक व निरीक्षकों को विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए शस्त्र अभ्यास कराते हुए शस्त्रों को खोलने व जोड़ने के संबंध में हिदायत ही नहीं दी, बल्कि अपने सामने खुलवाया और जुड़वाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने यूपी 112 पीआरवी वाहनों तथा पीआरवी दस्ते को उपलब्ध कराए गए साजो सामान हेड लाइट, हूटर, इंडिकेटर, फर्स्ट एड किट आदि उपकरणों का निरीक्षण किया और इनके इस्तेमाल तथा रखरखाव व साफ सफाई का निर्देश दिया।
पुलिस लाइन पहुंचे एसएसपी ने परिसर स्थित अश्वशाला, बैरक, शौचालय, नलकूप, पानी की व्यवस्था, निर्माणाधीन भवनों एवं भोजनालय का निरीक्षण किया और आवश्यक हिदायत दी। वहीं पुलिस लाइन आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया तथा प्रतिसार निरीक्षक को कागजातों को अद्यतन के साथ सुव्यवस्थित रखवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन