Wed, 14 Oct 2026
Breaking News
बरेली : भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने इस्तीफे में संगठन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, कई मुद्दों पर जताई नाराजगी | हनुमान मंदिर में संगीता किन्नर ने कराया भंडारा : हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद | रुदौली पहुंची हिस्सेदारी रथ यात्रा : रुदौली पहुंची सबका दल यूनाइटेड की प्रदेशव्यापी हिस्सेदारी रथ यात्रा, प्रमोद लोधी ने रखे विचार | दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर सुजागंज चौकी में बैठक : ग्राम प्रधानों और चौकीदारों को दिए निर्देश | शरदकालीन गन्ना बुवाई से बढ़ सकती है किसानों की आय : शरदकालीन गन्ना बुवाईरौजागांव चीनी मिल ने किसानों को बताए उन्नत खेती के तरीके | अल्हवाना की बदहाल सड़क का मुद्दा उठा : शिकायत के बाद पुलिस टीम ने किया निरीक्षण | लखनऊ: आकाशीय बिजली की चपेट में आया इंडिगो विमान : 150 यात्री सुरक्षित | गोमती नदी के बढ़े जलस्तर से लखनऊ रिवरफ्रंट जलमग्न : फूड वैली और किड्स जोन तक पहुंचा पानी | BJP मंडल शुजागंज ने SDM को सौंपा ज्ञापन : धौरहरा में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासनिक हस्तक्षेप का आरोप | बिजनौर में सपा का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ पैदल मार्च : लोकतंत्र और मतदाता अधिकारों की रक्षा की उठी आवाज | बरेली : भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने इस्तीफे में संगठन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, कई मुद्दों पर जताई नाराजगी | हनुमान मंदिर में संगीता किन्नर ने कराया भंडारा : हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद | रुदौली पहुंची हिस्सेदारी रथ यात्रा : रुदौली पहुंची सबका दल यूनाइटेड की प्रदेशव्यापी हिस्सेदारी रथ यात्रा, प्रमोद लोधी ने रखे विचार | दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर सुजागंज चौकी में बैठक : ग्राम प्रधानों और चौकीदारों को दिए निर्देश | शरदकालीन गन्ना बुवाई से बढ़ सकती है किसानों की आय : शरदकालीन गन्ना बुवाईरौजागांव चीनी मिल ने किसानों को बताए उन्नत खेती के तरीके | अल्हवाना की बदहाल सड़क का मुद्दा उठा : शिकायत के बाद पुलिस टीम ने किया निरीक्षण | लखनऊ: आकाशीय बिजली की चपेट में आया इंडिगो विमान : 150 यात्री सुरक्षित | गोमती नदी के बढ़े जलस्तर से लखनऊ रिवरफ्रंट जलमग्न : फूड वैली और किड्स जोन तक पहुंचा पानी | BJP मंडल शुजागंज ने SDM को सौंपा ज्ञापन : धौरहरा में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासनिक हस्तक्षेप का आरोप | बिजनौर में सपा का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ पैदल मार्च : लोकतंत्र और मतदाता अधिकारों की रक्षा की उठी आवाज | बरेली : भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने इस्तीफे में संगठन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, कई मुद्दों पर जताई नाराजगी | हनुमान मंदिर में संगीता किन्नर ने कराया भंडारा : हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद | रुदौली पहुंची हिस्सेदारी रथ यात्रा : रुदौली पहुंची सबका दल यूनाइटेड की प्रदेशव्यापी हिस्सेदारी रथ यात्रा, प्रमोद लोधी ने रखे विचार | दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर सुजागंज चौकी में बैठक : ग्राम प्रधानों और चौकीदारों को दिए निर्देश | शरदकालीन गन्ना बुवाई से बढ़ सकती है किसानों की आय : शरदकालीन गन्ना बुवाईरौजागांव चीनी मिल ने किसानों को बताए उन्नत खेती के तरीके | अल्हवाना की बदहाल सड़क का मुद्दा उठा : शिकायत के बाद पुलिस टीम ने किया निरीक्षण | लखनऊ: आकाशीय बिजली की चपेट में आया इंडिगो विमान : 150 यात्री सुरक्षित | गोमती नदी के बढ़े जलस्तर से लखनऊ रिवरफ्रंट जलमग्न : फूड वैली और किड्स जोन तक पहुंचा पानी | BJP मंडल शुजागंज ने SDM को सौंपा ज्ञापन : धौरहरा में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासनिक हस्तक्षेप का आरोप | बिजनौर में सपा का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ पैदल मार्च : लोकतंत्र और मतदाता अधिकारों की रक्षा की उठी आवाज |

: दिल्ली ब्लास्ट में नया खुलासा: CCTV में कैद हुआ ''मौत का डॉक्टर'',काले मास्क में दिखा आतंकी उमर, कुछ मिनट बाद धमाके से दहली राजधानी

Santosh Kumar Yadav / Tue, Nov 11, 2025 / Post views : 421

Share:
दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार, 10 नवंबर की शाम एक जबरदस्त धमाका हुआ, जिसने पूरे सिटी को हिला दिया। यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है। धमाके से पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने जांच एजेंसियों के हाथ अब एक अहम सीसीटीवी फुटेज लगा है, जो धमाके से ठीक पहले का बताया जा रहा है। इस फुटेज में एक सफेद रंग की हुंडई i20 कार दिखाई दे रही है, जो भीड़भाड़ वाले ट्रैफिक से गुजर रही थी। कार के अंदर एक शख्स बैठा है जिसने काला मास्क पहन रखा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यही व्यक्ति आतंकी मोहम्मद उमर हो सकता है। जांच अधिकारी मानते हैं कि यह फुटेज ब्लास्ट की जांच में अहम सबूत साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें कार और संदिग्ध ड्राइवर दोनों साफ नजर आ रहे हैं। किसकी थी यह कार? धमाके में इस्तेमाल हुई हुंडई i20 कार की कहानी भी अब सामने आ चुकी है। यह कार मूल रूप से मोहम्मद सलमान के नाम पर थी। सलमान ने यह कार नदीम को बेच दी थी, जिसने आगे इसे फरीदाबाद के यूज़्ड कार डीलर ‘रॉयल कार जोन’ को बेच दिया। इसके बाद यह कार तारिक नाम के व्यक्ति ने खरीदी, और अंत में यह मोहम्मद उमर के पास पहुंची — जो अब इस हमले का मुख्य संदिग्ध बताया जा रहा है। मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 पर हुआ धमाका दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुआ। कार में विस्फोटक सामग्री भरी हुई थी, और ऐसा लगता है कि इसे जानबूझकर भीड़भाड़ वाले इलाके में उड़ाया गया। टॉप इंटेलिजेंस सूत्रों का कहना है कि यह फिदायीन (आत्मघाती) हमला हो सकता है। ब्लास्ट में शामिल कार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा निवासी तारिक ने खरीदा था। अब पुलिस फरीदाबाद में पकड़े गए आतंकी मॉड्यूल से उसके कनेक्शन की जांच कर रही है, क्योंकि शक है कि यही मॉड्यूल इस धमाके की साजिश के पीछे था। 6:52 बजे हुआ धमाका, चारों ओर अफरातफरी मच गई जांच में सामने आया है कि कार में धमाका शाम 6:52 बजे हुआ। ब्लास्ट के बाद कार में आग लग गई और आसपास खड़ी कई गाड़ियां भी चपेट में आ गईं। धमाका इतना तेज था कि आसपास की स्ट्रीट लाइटें बंद हो गईं, और आग की लपटें कई फीट ऊंची उठीं। चश्मदीदों के मुताबिक, धमाके की आवाज आधे किलोमीटर तक सुनी गई और कुछ ही सेकंड में पूरा इलाका धुएं से भर गया। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की। कई एजेंसियां मिलकर कर रही हैं जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एनआईए और इंटेलिजेंस ब्यूरो इस धमाके की जांच में जुटी हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि — कार में विस्फोटक किसने भरे, आतंकी मोहम्मद उमर किससे जुड़ा है, और इसका संबंध फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से कितना गहरा है। अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती इंटेलिजेंस रिपोर्ट बताती है कि कार को विस्फोटक से भरकर जानबूझकर लाल किला क्षेत्र में पार्क किया गया, ताकि अधिक से अधिक नुकसान किया जा सके।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement