सोहावल -अयोध्या
सोहावल तहसील क्षेत्र के हिंदू संगठन बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओ ने रामचरितमानस ग्रंथ पर सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या द्वारा की गयी टिप्पणी से आक्रोश व्यक्त करते हुए राम सागर पांडेय की अगुवाई मे सुचिता गंज नहर से तहसील गेट तक विरोध प्रदर्शन किया। सोहावल तहसील के पहले पुलिस सुरक्षा व्यवस्था होने के कारण गेट पर मौर्या का पुतला फूका गया। तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता को दिये गये ज्ञापन मे रामायण हिंदू समाज का महा ग्रंथ होने के कारण तथा उक्त चौपाई को जाति वर्ग मे बांटने वालो पर मुख्यमंत्री द्वारा कार्यवाही करने की ज्ञापन द्वारा मांग की गयी। इस मौके पर आलोक मिश्रा अरूण पांडे बंटी तिवारी धर्मेंद्र सिंह लाल जी शर्मा आशीष उर्फ मुन्ना लाला आदि मौजूद रहे।