Sun, 25 Oct 2026
Breaking News
31 अक्टूबर को सरदार पटेल भवन में होगा जयंती समारोह : कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि होंगे शामिल | मऊ में दरोगा का कथित ऑडियो वायरल : महिला को कमरे में बुलाने का आरोप | रुदौली में नशा मुक्ति का संदेश! 📚 : नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा | अयोध्या में 7 नवंबर को होगा 10वां दीपोत्सव : 2100 स्वदेशी ड्रोनों से होगा रामायण आधारित आकाशीय शो | टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग : घटना के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई | महानवमी पर 19 अक्टूबर को यूपी में सार्वजनिक अवकाश : सीएम योगी ने की घोषणा | पिछले साल दुर्गा पूजा की अनुमति इस बार इनकार : धौरहरा मामले में पुराने आदेश और नए फैसले पर सवाल | सरायनामू में शरदकालीन गन्ना बुवाई को लेकर कृषक गोष्ठी : 200 किसानों ने लिया हिस्सा | किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन : छुट्टा पशुओं से फसलों की सुरक्षा, बिजली बिल में सुधार, आवास योजना में पात्रों को लाभ,गांवों की सड़कों की मरम्मत की मांग | देवप्रयाग में सड़क हादसा : वैगनआर कार खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल | 31 अक्टूबर को सरदार पटेल भवन में होगा जयंती समारोह : कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि होंगे शामिल | मऊ में दरोगा का कथित ऑडियो वायरल : महिला को कमरे में बुलाने का आरोप | रुदौली में नशा मुक्ति का संदेश! 📚 : नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा | अयोध्या में 7 नवंबर को होगा 10वां दीपोत्सव : 2100 स्वदेशी ड्रोनों से होगा रामायण आधारित आकाशीय शो | टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग : घटना के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई | महानवमी पर 19 अक्टूबर को यूपी में सार्वजनिक अवकाश : सीएम योगी ने की घोषणा | पिछले साल दुर्गा पूजा की अनुमति इस बार इनकार : धौरहरा मामले में पुराने आदेश और नए फैसले पर सवाल | सरायनामू में शरदकालीन गन्ना बुवाई को लेकर कृषक गोष्ठी : 200 किसानों ने लिया हिस्सा | किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन : छुट्टा पशुओं से फसलों की सुरक्षा, बिजली बिल में सुधार, आवास योजना में पात्रों को लाभ,गांवों की सड़कों की मरम्मत की मांग | देवप्रयाग में सड़क हादसा : वैगनआर कार खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल | 31 अक्टूबर को सरदार पटेल भवन में होगा जयंती समारोह : कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि होंगे शामिल | मऊ में दरोगा का कथित ऑडियो वायरल : महिला को कमरे में बुलाने का आरोप | रुदौली में नशा मुक्ति का संदेश! 📚 : नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा | अयोध्या में 7 नवंबर को होगा 10वां दीपोत्सव : 2100 स्वदेशी ड्रोनों से होगा रामायण आधारित आकाशीय शो | टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग : घटना के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई | महानवमी पर 19 अक्टूबर को यूपी में सार्वजनिक अवकाश : सीएम योगी ने की घोषणा | पिछले साल दुर्गा पूजा की अनुमति इस बार इनकार : धौरहरा मामले में पुराने आदेश और नए फैसले पर सवाल | सरायनामू में शरदकालीन गन्ना बुवाई को लेकर कृषक गोष्ठी : 200 किसानों ने लिया हिस्सा | किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन : छुट्टा पशुओं से फसलों की सुरक्षा, बिजली बिल में सुधार, आवास योजना में पात्रों को लाभ,गांवों की सड़कों की मरम्मत की मांग | देवप्रयाग में सड़क हादसा : वैगनआर कार खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल |

: यूपी न्यूज: माफिया जालौन की सीमा में कर रहे खनन, वन विभाग की मिली भगत से पेड़ काटकर बनाया रास्ता

Santosh Kumar Yadav / Wed, Apr 5, 2023 / Post views : 181

Share:
उरई,जालौन। जालौन में वन विभाग की मिलीभगत से हमीरपुर के दबंग खनन माफिया अवैध तरीके से बालू का खनन करने में लगे हुए हैं। इतना ही नहीं माफिया वन विभाग की जमीन के साथ-साथ बेतवा नदी को भी खोखला कर रहे हैं। इसके साथ ही अवैध तरीके से वन विभाग के हरे-भरे पेड़ काटकर परिवहन के लिए रास्ता बनाकर हमीरपुर की जगह जालौन से मौरंग ले जा रहे हैं, जिससे सरकार को लाखों रुपए के राजस्व का चूना लग रहा है। यह सब होने के बावजूद भी कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मामले में कार्रवाई नहीं कर रहा है। पूरा मामला जालौन हमीरपुर के बीच से निकली बेतवा नदी का है, जहां पर हमीरपुर जनपद में चंद्रवारी- घुरौली 26/5 खंड का पट्टा एल्पाइन रिसोर्सेज एल.एल.पी को खनन विभाग द्वारा आवंटित किया गया है। यह पट्टा इस कंपनी को उसके खनन क्षेत्र में ही आवंटित है, पर इस पट्टे को संचालित करने वाले हमीरपुर के दबंग मौरंग माफिया अपने खनन क्षेत्र से मौरंग न उठाकर जालौन की सीमा में अवैध तरीके से घुसकर वन विभाग के अधिकारियों से मिलकर अवैध तरीके से मौरंग को उठ ट्रकों में भरवा रहे हैं। इतना ही नहीं इन माफियाओं ने जालौन हमीरपुर सीमा को जोडऩे वाली बेतवा नदी पर भी अवैध तरीके से पर वाहन परिवहन करने के लिए पुल भी बना लिया है। इस पुल का निर्माण वन विभाग के हरे भरे पेड़ काटकर बनाया गया है, जिससे माफिया बालू के ट्रकों को अवैध तरीके से जालौन की सीमा से बाहर भेज सके। हमीरपर से बालू न ले जाकर बालू माफिया सरकार को लाखों रुपए के राजस्व का चूना लगाने में लगे हैं। माफियाओं द्वारा लगातार अवैध पर वाहन किए जाने के बावजूद भी न तो वन विभाग और न ही खनन विभाग इन माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई कर रहा है। बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उरई में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि जालौन में बालू का अवैध खनन किया जाता है। खनन रोकने के लिए सेटेलाइट से निगरानी रखी जायेगी। यूपी में पिछले 6 साल से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और खनन विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों में हैं, पर इसके बावजूद अभी तक न तो इन माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई की जा रही है, बल्कि बालू माफिया लगातार सक्रिय होकर जालौन में अवैध तरीके से खनन करके उसका अवैध तरीके से परिवहन कर रहे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि सरकार द्वारा इन माफियाओं और माफियाओं के साथ मिलकर अवैध तरीके से खनन और उनका परिवहन करवाने वाले अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement