रुदौली, पटरंगा। मृतक की मां ने गांव के ही दो युवकों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।
वहीं परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को शाम के वक्त अपना काम ख़त्म करके घर आया मृतक चेतराम ने बताया कि काम ख़त्म कर घर आते समय रास्ते में मुझे लल्लू व राजू नाम के व्यक्ति ने रोका और पट्टे की मिली भूमि को लेकर कहा सुनी हुई और जातिसूचक गालियां दी जिससे मृतक चेतराम काफी परेशान नजर आ रहा था। वहीं परिजनों के समझाने पर वो खाना खा कर अपने कमरे में सोने चला गया और अगली सुबह वह फांसी के फंदे पर झूलता मिला। वही मृतक की मां ने बताया कि सुबह जब मैं उठी और डेली की तरह मैंने जल्दी से खाना तैयार कर दूं जिससे चेतराम खाना खा कर काम पर समय से चला जाए जैसे ही मैं पानी भरने के लिए नल पर जा रही थी तो मैंने मृतक चेतराम के कमरे का पर्दा हल्का सा खुला देख सही करने गई तो ज्योंहि मैंने पर्दें के कपड़े को छुआ मेरे कदमों से जमीन खिसक गई मेरा लड़का चेतराम फांसी के फंदे पर झूलता रहा था। लड़के को फंदे पर लटका देख मैं चिल्लाने रोने लगी।
वहीं मौत की खबर सुनकर गांव में सन्नाटा पसर गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पंचायत नामा भर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। वहीं खबर लिखे जाने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया था।