पूराकलन्दर, अयोध्या। थाना क्षेत्र के मसौधा बाजार में पीड़ित साहबदीन पुत्र कप्तान निवासी ग्राम बहादुरपुर (तरबगंज) गोंडा थाना उमरी बेगमगंज जिला गोंडा निवासी ने बताया कि मैंने मंगलवार को गन्ना ट्रॉली में लाद कर, के एम शुगर मिल मसौदा तौल हेतु ले गया था। शुगर मिल में काफी भीड़ होने के चलते मैंने अपनी गन्ना लदी ट्रॉली को मसौदा बाजार में एक किनारे खड़ा कर दिया था। और मिल में लगे जाम के खत्म होने का इन्तज़ार करने लगा। वहीं रात में करीब 1:00 बजे तेज रफ्तार से आ रही ट्रक संख्या UP78JH 2981 ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में फुर्सत पुत्र कप्तान चालक ट्रैक्टर व साथ में बैठा राज बब्बर पुत्र बाबूलाल को गंभीर चोटें आई और ट्रैक्टर भी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। घायल दोनों व्यक्तियों को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरो ने लखनऊ रेफर कर दिया। दोनों घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है । हालत नाजुक है । इलाज चल रहा है। वहीं पीड़ित ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि मेरे ट्रैक्टर संख्या UP 43 AX 0878 के दो हिस्से हो गये है। वहीं थाना प्रभारी पूराकलन्दर रतन कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर ट्रक व ट्रक चालक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दि गई है।