Santosh Kumar Yadav / Thu, Aug 20, 2026 / Post views : 150
बरेली। यूपी बोर्ड के कार्यालय में तैनात एक बाबू को विजिलेंस टीम ने 10 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबू की पहचान मोहम्मद नावेद के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, एक छात्रा की मार्कशीट में उसके नाम और उसकी मां के नाम में सुधार कराने के एवज में बाबू द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने की शिकायत विजिलेंस से की गई थी। शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 10 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया।
आरोपी बाबू के खिलाफ विजिलेंस टीम ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहम्मद नावेद बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित यूपी बोर्ड कार्यालय के कमरा नंबर 22 में तैनात था।
विजिलेंस की कार्रवाई के बाद यूपी बोर्ड कार्यालय में हड़कंप मच गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन