Fri, 11 Sep 2026
Breaking News
गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | छुट्टा पशु, जलभराव और बदहाल सड़कों का मुद्दा उठा : किसानों ने अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | मंदिर में मंगाए गए 200 लीटर दूध की गुणवत्ता पर सवाल : खाद्य विभाग ने लिया सैंपल | छत पर लगा 10 KVA सोलर प्लांट : देहरादून के आवासीय छात्रावास में 100 जरूरतमंद बच्चों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं | शुद्धिकरण यज्ञ विवाद पर कांग्रेस के दावे पर सवाल : हलBJP बोली—‘तथ्य-प्रमाण के बिना माहौल न बिगाड़ें’ | गोरखपुर में कांग्रेस की चुनावी तैयारी तेज : अभिषेक दत्त ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर दिया जोर | अयोध्या में CM ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा : नए CEO को दिए सशक्त संचालन के निर्देश | देश में सबसे साफ हवा वाला शहर बना लखनऊ : स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में हासिल किया पहला स्थान | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | छुट्टा पशु, जलभराव और बदहाल सड़कों का मुद्दा उठा : किसानों ने अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | मंदिर में मंगाए गए 200 लीटर दूध की गुणवत्ता पर सवाल : खाद्य विभाग ने लिया सैंपल | छत पर लगा 10 KVA सोलर प्लांट : देहरादून के आवासीय छात्रावास में 100 जरूरतमंद बच्चों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं | शुद्धिकरण यज्ञ विवाद पर कांग्रेस के दावे पर सवाल : हलBJP बोली—‘तथ्य-प्रमाण के बिना माहौल न बिगाड़ें’ | गोरखपुर में कांग्रेस की चुनावी तैयारी तेज : अभिषेक दत्त ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर दिया जोर | अयोध्या में CM ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा : नए CEO को दिए सशक्त संचालन के निर्देश | देश में सबसे साफ हवा वाला शहर बना लखनऊ : स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में हासिल किया पहला स्थान | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | छुट्टा पशु, जलभराव और बदहाल सड़कों का मुद्दा उठा : किसानों ने अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | मंदिर में मंगाए गए 200 लीटर दूध की गुणवत्ता पर सवाल : खाद्य विभाग ने लिया सैंपल | छत पर लगा 10 KVA सोलर प्लांट : देहरादून के आवासीय छात्रावास में 100 जरूरतमंद बच्चों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं | शुद्धिकरण यज्ञ विवाद पर कांग्रेस के दावे पर सवाल : हलBJP बोली—‘तथ्य-प्रमाण के बिना माहौल न बिगाड़ें’ | गोरखपुर में कांग्रेस की चुनावी तैयारी तेज : अभिषेक दत्त ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर दिया जोर | अयोध्या में CM ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा : नए CEO को दिए सशक्त संचालन के निर्देश | देश में सबसे साफ हवा वाला शहर बना लखनऊ : स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में हासिल किया पहला स्थान |

काशी से मथुरा पहुंचेगा श्री लड्डू गोपाल के लिए उपहार : काशी-मथुरा की आध्यात्मिक परंपरा को मिली नई मजबूती

Santosh Kumar Yadav / Thu, Sep 3, 2026 / Post views : 131

Share:

वाराणसी। सनातन संस्कृति के दो प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र काशी और मथुरा के बीच श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की अनूठी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम से भगवान श्री लड्डू गोपाल के लिए विशेष उपहार सामग्री श्रीकृष्ण जन्मस्थान, मथुरा भेजी गई।

वर्ष 2024 में शुरू हुई इस अभिनव धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहल के तहत श्री काशी विश्वनाथ धाम से भगवान श्री विश्वेश्वर महादेव की ओर से मथुरा में विराजमान श्री लड्डू गोपाल के लिए उपहार भेजने की परंपरा शुरू हुई थी। इसी क्रम में रंगभरी एकादशी के अवसर पर भी काशी और मथुरा के बीच भेंट एवं श्रद्धा-संदेशों का आदान-प्रदान किया गया।

भगवान श्री लड्डू गोपाल के लिए तैयार विशेष उपहार सामग्री को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान श्री विश्वेश्वर महादेव के समक्ष विधि-विधानपूर्वक पूजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बाद सामग्री को भगवान श्री विश्वेश्वर को समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इसके बाद श्रद्धापूर्वक उपहार सामग्री को श्रीकृष्ण जन्मस्थान, मथुरा के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को पारंपरिक गरिमा, शुचिता और श्रद्धाभाव के साथ संपन्न कराया गया।

मंदिर न्यास के अनुसार, अब तक करीब 15 देशों के 100 से अधिक देवालयों से शुभकामना संदेश श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास को प्राप्त हो चुके हैं। इन संदेशों को भी उपहार सामग्री के साथ श्रीकृष्ण जन्मस्थल न्यास को प्रेषित किया जा रहा है।

वर्ष 2024 से शुरू हुई इस परंपरा को देश-विदेश के विभिन्न मंदिरों और धार्मिक संस्थाओं की ओर से सराहना मिल रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक संस्थानों से काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास को लगातार शुभकामना और बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं।

काशी और मथुरा को सनातन संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रमुख केंद्र माना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण और भगवान शिव के प्रति श्रद्धा को जोड़ने वाली यह पहल धार्मिक सौहार्द, सांस्कृतिक समन्वय और आध्यात्मिक संवाद को मजबूत करने का संदेश देती है।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने मंदिर न्यास के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ऐसे धार्मिक, सांस्कृतिक और जनहितकारी नवाचारों को भविष्य में भी निरंतरता देते हुए स्थायी स्वरूप प्रदान किया जाए, ताकि इन परंपराओं की श्रृंखला बाधित न हो।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर काशी विश्वनाथ धाम से भगवान श्री लड्डू गोपाल के लिए विशेष उपहार मथुरा भेजा गया। काशी-मथुरा की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाया गया।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement