Santosh Kumar Yadav / Wed, Sep 2, 2026 / Post views : 126
पुलिस के मुताबिक, महेवाघाट थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान करीब 55 किलो बारूद समेत बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए। वहीं, कड़ाधाम थाना क्षेत्र के देवीगंज इलाके में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 218 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई के दौरान कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।
वहीं, मनौरी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले से जुड़े तीन आरोपियों की तलाश जारी होने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। मामले में नौसाद समेत दो महिलाओं की गिरफ्तारी की जानकारी भी सामने आई है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मनौरी की घटना के बाद जिले में विस्फोटक सामग्री के अवैध भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि अभियान के तहत संदिग्ध स्थानों की जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन