Fri, 11 Sep 2026
Breaking News
गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | छुट्टा पशु, जलभराव और बदहाल सड़कों का मुद्दा उठा : किसानों ने अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | मंदिर में मंगाए गए 200 लीटर दूध की गुणवत्ता पर सवाल : खाद्य विभाग ने लिया सैंपल | छत पर लगा 10 KVA सोलर प्लांट : देहरादून के आवासीय छात्रावास में 100 जरूरतमंद बच्चों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं | शुद्धिकरण यज्ञ विवाद पर कांग्रेस के दावे पर सवाल : हलBJP बोली—‘तथ्य-प्रमाण के बिना माहौल न बिगाड़ें’ | गोरखपुर में कांग्रेस की चुनावी तैयारी तेज : अभिषेक दत्त ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर दिया जोर | अयोध्या में CM ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा : नए CEO को दिए सशक्त संचालन के निर्देश | देश में सबसे साफ हवा वाला शहर बना लखनऊ : स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में हासिल किया पहला स्थान | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | छुट्टा पशु, जलभराव और बदहाल सड़कों का मुद्दा उठा : किसानों ने अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | मंदिर में मंगाए गए 200 लीटर दूध की गुणवत्ता पर सवाल : खाद्य विभाग ने लिया सैंपल | छत पर लगा 10 KVA सोलर प्लांट : देहरादून के आवासीय छात्रावास में 100 जरूरतमंद बच्चों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं | शुद्धिकरण यज्ञ विवाद पर कांग्रेस के दावे पर सवाल : हलBJP बोली—‘तथ्य-प्रमाण के बिना माहौल न बिगाड़ें’ | गोरखपुर में कांग्रेस की चुनावी तैयारी तेज : अभिषेक दत्त ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर दिया जोर | अयोध्या में CM ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा : नए CEO को दिए सशक्त संचालन के निर्देश | देश में सबसे साफ हवा वाला शहर बना लखनऊ : स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में हासिल किया पहला स्थान | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | छुट्टा पशु, जलभराव और बदहाल सड़कों का मुद्दा उठा : किसानों ने अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | मंदिर में मंगाए गए 200 लीटर दूध की गुणवत्ता पर सवाल : खाद्य विभाग ने लिया सैंपल | छत पर लगा 10 KVA सोलर प्लांट : देहरादून के आवासीय छात्रावास में 100 जरूरतमंद बच्चों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं | शुद्धिकरण यज्ञ विवाद पर कांग्रेस के दावे पर सवाल : हलBJP बोली—‘तथ्य-प्रमाण के बिना माहौल न बिगाड़ें’ | गोरखपुर में कांग्रेस की चुनावी तैयारी तेज : अभिषेक दत्त ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर दिया जोर | अयोध्या में CM ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा : नए CEO को दिए सशक्त संचालन के निर्देश | देश में सबसे साफ हवा वाला शहर बना लखनऊ : स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में हासिल किया पहला स्थान |

बांदा में STF की बड़ी कार्रवाई : 3 करोड़ की 30 हजार शीशियां कोडीन सिरप बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

Santosh Kumar Yadav / Thu, Sep 3, 2026 / Post views : 131

Share:

दिल्ली से यूपी तक फैले अवैध कोडीन सिरप तस्करी नेटवर्क का खुलासा, फर्जी GST बिलों के सहारे चल रहा था कारोबार

लखनऊ, 3 सितंबर। उत्तर प्रदेश में अवैध कोडीन कफ सिरप के कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रयागराज फील्ड यूनिट की टीम ने बांदा में कार्रवाई करते हुए करीब 3 करोड़ रुपये कीमत की 30 हजार शीशियां अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद की हैं। मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बांदा निवासी धीरेन्द्र कुमार, अतर्रा निवासी प्रवीण कुमार उर्फ लकी और रोहित पांडेय तथा हापुड़ निवासी शेखर सिंह के रूप में हुई है।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर घेराबंदी कर कार्रवाई

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि एक अंतरराज्यीय गिरोह दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ से अवैध कोडीन कफ सिरप की खेप लाकर उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में सप्लाई कर रहा है।

सूचना के आधार पर एसटीएफ फील्ड यूनिट प्रयागराज की टीम ने बांदा में निगरानी शुरू की। इसी दौरान पता चला कि एक डीसीएम में कोडीन कफ सिरप की खेप बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के रास्ते बिसंडा बाईपास से अतर्रा की ओर ले जाई जा रही है।

टीम ने बिसंडा-अतर्रा मार्ग पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के उत्तरी गोल चौराहे के पास डीसीएम के साथ आगे चल रही लाल रंग की टाटा नेक्सॉन कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से भारी मात्रा में कोडीन कफ सिरप बरामद हुआ। मौके से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

मेडिकल स्टोर की बजाय नशे के कारोबार में होती थी सप्लाई

पूछताछ में आरोपियों ने एसटीएफ को बताया कि गिरोह अवैध कोडीन कफ सिरप की तस्करी कर उसे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता था।

जांच के अनुसार गिरोह दिल्ली के द्वारका स्थित एक फार्मा प्रतिष्ठान से सिरप लेकर बांदा, अतर्रा, चित्रकूट और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में पहुंचाता था। आरोप है कि मेडिकल स्टोर की सामान्य बिक्री के बजाय सिरप को नशे के कारोबार में खपाया जाता था।

आरोपियों के मुताबिक सिरप के रैपर बदलकर उसे अधिक कीमत पर बेचा जाता था। खेप को सुरक्षित पहुंचाने वाले वाहन चालक को 25 हजार रुपये तक का अलग से इनाम दिए जाने की बात भी सामने आई है।

फर्जी GST बिलों से तैयार किए जाते थे दस्तावेज

एसटीएफ की पूछताछ में गिरोह के कारोबार से जुड़ा एक और महत्वपूर्ण पहलू सामने आया है। आरोपियों के अनुसार कोडीन कफ सिरप की सप्लाई और बिक्री से संबंधित GST इनवॉइस और बिलों में कथित तौर पर फर्जीवाड़ा किया जाता था।

बताया गया कि दस्तावेज हमीरपुर स्थित एक मेडिकल एजेंसी के नाम से तैयार किए जाते थे। जांच में जिस फर्म का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है, उसे वाणिज्य कर विभाग द्वारा पहले ही निष्प्रयोज्य/बोगस फर्म घोषित किए जाने का उल्लेख है।

एसटीएफ अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों, सप्लाई चैन और फर्जी दस्तावेजों के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

सोनभद्र में 80 लाख रुपये की हेरोइन बरामद

वहीं, मादक पदार्थों के खिलाफ एक अन्य कार्रवाई में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) वाराणसी यूनिट ने सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान हिमांशु गौतम के रूप में हुई है। उसके कब्जे से करीब 80 लाख रुपये कीमत की हेरोइन बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है।

पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह हेरोइन की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर सप्लाई करता था। पुलिस और एएनटीएफ मामले में नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

एक्शन में STF और ANTF

बांदा में कोडीन कफ सिरप की बड़ी खेप और सोनभद्र में हेरोइन बरामदगी की कार्रवाई को प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। दोनों मामलों में जांच एजेंसियां सप्लाई नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका खंगाल रही हैं।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement