Santosh Kumar Yadav / Fri, Jan 19, 2024 / Post views : 51
प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को गन्ना मूल्य में 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। वहीं, गन्ना मूल्य की बढ़ोतरी पर टिकैत बंधुओं ने कहा कि खेती महंगी हो रही है, इतनी बढ़ोतरी से क्या होगा।
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि खेती महंगी हो रही है। कृषि यंत्रों, कीटनाशक, जुताई, डीजल समेत अन्य चीजों के दाम बढ़े हैं। छोटी जोत के किसानों के लिए हालात विकट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन