अयोध्या। राम मंदिर ट्रस्ट की प्रत्येक 3 माह में होने वाली बैठक राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के आवास पर संपन्न हुई।इस बैठक में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा और वित्तीय वर्ष और अकाउंट एडिट को लेकर ट्रस्ट के सदस्यों के बीच में सांझा जानकारी की गई...राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में निर्माण कार्यों की प्रगति पर की चर्चा की गईं।सभी सदस्यों को राम दरबार के निमित्त होने वाले 3 जून से 5 जून तक कोई प्राण प्रतिष्ठा आयोजन की दी गई जानकारी।बैठक में मंदिर निर्माण का लगभग 90% कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा हो रहा है इसकी जानकारी की गई सांझा।वित्तीय वर्ष 2024 25 अब 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक है प्रभावित।सभी अकाउंट को ऑडिट अब सरकार द्वारा घोषित तिथि के अनुसार सम्पन्न ही हो रहा है।उन्होंने कहा राम जन्मभूमि का परिसर बन चुका है अत्यंत विशाल चारों दिशाओं में चार भब्य प्रवेश द्वार से किया जा रहा है सुसज्जित।बिड़ला मंदिर के सामने जन्मभूमि का बनाया गया है मुख्य प्रवेश द्वार,गेट नंबर 11 पर विशाल द्वार का निर्माण कार्य है प्रगति पर, जैन मंदिर के सामने उत्तर दिशा में गेट का निर्माण हो चुका है पूरा।चारों गेटों के नाम प्रतिष्ठित जगतगुरु के नाम के जाएंगे रखे, ट्रस्ट की बैठक में सर्व सम्मत से किया गया फैसला।बिड़ला मंदिर के गेट का नाम जगदगुरु रामानंदाचार्य ,गेट न तीन द्वार जगतगुरु माधवाचार्य,गेट नंबर 11 जगतगुरु शंकराचार्य और जैन मंदिर के सामने उत्तर दिशा की गेट को जगतगुरु रामानुजाचार्य के नाम पर नामकरण किया जाएगा।आज ट्रस्ट की बैठक में कुल 14 ट्रस्ट के सदस्य हुए शामिल जिसमें फिजिकल तौर पर 11 और 3 सदस्य ऑनलाइन जुड़े।उत्तर प्रदेश सरकार के गृह सचिव भी चेन्नई से ऑनलाइन बैठक में हुए शामिल,कामेश्वर चौपाल की भूमिका पर अभी नहीं हो सका है निर्णय...नवंबर माह में सभी मंदिरों में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर हुई चर्चा, नवंबर माह में मौसम की दृष्टि से यह समय माना गया उत्तम।यात्री सुविधा केंद्र बनकर है तैयार प्रमुख ऋषियों की प्रतिमाए निषाद राज शबरी और अहिल्या हो चुकी है स्थापित।मंदिर परिसर में चल रहे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य हो चुका है पूर्ण। 4 किलोमीटर सराउंडिंग में बनाई जाएगी राम मंदिर की बाउंड्री वॉल बाउंड्री वॉल को सुंदर और टिकाऊ बनाए जाने को लेकर सर्वसम्मत से निर्णय हुआ।वही कहा एडिटोरियल भवन,विश्रामगृह और ट्रस्ट ऑफिस के निर्माण का कार्य राम मंदिर परिसर में है जारी इसे पूर्ण होने में लगभग लगेंगा 1 वर्ष का समय।राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों की अगली बैठक सितंबर माह में की जाएगी आयोजित।ट्रस्ट में शामिल 3 वरिष्ठ ट्रस्टी जो 1984 से राम मंदिर आंदोलन से ही जुड़े राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास युग पुरुष परमानंद, जगदगुरु शंकराचार्य इन तीनों महान विभूतियों का आशीर्वाद लगातार कार्यों के प्रगति पर बना हुआ है प्रेरणा.