Fri, 11 Sep 2026
Breaking News
गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | छुट्टा पशु, जलभराव और बदहाल सड़कों का मुद्दा उठा : किसानों ने अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | मंदिर में मंगाए गए 200 लीटर दूध की गुणवत्ता पर सवाल : खाद्य विभाग ने लिया सैंपल | छत पर लगा 10 KVA सोलर प्लांट : देहरादून के आवासीय छात्रावास में 100 जरूरतमंद बच्चों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं | शुद्धिकरण यज्ञ विवाद पर कांग्रेस के दावे पर सवाल : हलBJP बोली—‘तथ्य-प्रमाण के बिना माहौल न बिगाड़ें’ | गोरखपुर में कांग्रेस की चुनावी तैयारी तेज : अभिषेक दत्त ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर दिया जोर | अयोध्या में CM ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा : नए CEO को दिए सशक्त संचालन के निर्देश | देश में सबसे साफ हवा वाला शहर बना लखनऊ : स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में हासिल किया पहला स्थान | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | छुट्टा पशु, जलभराव और बदहाल सड़कों का मुद्दा उठा : किसानों ने अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | मंदिर में मंगाए गए 200 लीटर दूध की गुणवत्ता पर सवाल : खाद्य विभाग ने लिया सैंपल | छत पर लगा 10 KVA सोलर प्लांट : देहरादून के आवासीय छात्रावास में 100 जरूरतमंद बच्चों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं | शुद्धिकरण यज्ञ विवाद पर कांग्रेस के दावे पर सवाल : हलBJP बोली—‘तथ्य-प्रमाण के बिना माहौल न बिगाड़ें’ | गोरखपुर में कांग्रेस की चुनावी तैयारी तेज : अभिषेक दत्त ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर दिया जोर | अयोध्या में CM ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा : नए CEO को दिए सशक्त संचालन के निर्देश | देश में सबसे साफ हवा वाला शहर बना लखनऊ : स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में हासिल किया पहला स्थान | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | छुट्टा पशु, जलभराव और बदहाल सड़कों का मुद्दा उठा : किसानों ने अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | मंदिर में मंगाए गए 200 लीटर दूध की गुणवत्ता पर सवाल : खाद्य विभाग ने लिया सैंपल | छत पर लगा 10 KVA सोलर प्लांट : देहरादून के आवासीय छात्रावास में 100 जरूरतमंद बच्चों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं | शुद्धिकरण यज्ञ विवाद पर कांग्रेस के दावे पर सवाल : हलBJP बोली—‘तथ्य-प्रमाण के बिना माहौल न बिगाड़ें’ | गोरखपुर में कांग्रेस की चुनावी तैयारी तेज : अभिषेक दत्त ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर दिया जोर | अयोध्या में CM ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा : नए CEO को दिए सशक्त संचालन के निर्देश | देश में सबसे साफ हवा वाला शहर बना लखनऊ : स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में हासिल किया पहला स्थान |

: अलीगढ़: व्यायामशाला गए युवक की पिस्टल के साथ कार में मिली गोली लगी लाश

Santosh Kumar Yadav / Mon, Jan 27, 2025 / Post views : 86

Share:
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र में देर शाम अपने घर से जिम करने गए एक युवक की सीने में गोली लगी लाश पिस्टल के साथ बंद कार के अंदर पड़ी हुई मिलने के बाद इलाके में सनसनी फेल गई. सड़क किनारे बंद कार के अंदर युवक की गोली लगी लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी समेत इलाका थानाअध्यक्ष फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक की पहचान होने के बाद उसकी मौत की सूचना परिजनों को दी.जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया. तो वही पुलिस युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर हत्या या आत्महत्या के कारणों की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है. दरअसल पूरा मामला थाना क्वार्सी क्षेत्र के अतरौली रोड स्थित तालानगरी का है. बताया जा रहा है कि मूल रूप से थाना अकराबाद क्षेत्र निवासी दवा विक्रेता राजू यादव का परिवार शहर के थाना क्वार्सी क्षेत्र के कावेरी वाटिका इलाके में रहता है। जहां उनका बेटा समीर यादव रोजाना की तरह रविवार की देर शाम अपने घर से कार में सवार होकर जिम करने के लिए गया था. इस दौरान जिम करने गया उनका बेटा समीर यादव देर रात तक अपने घर वापस नहीं लौटा. इस पर परिवार के लोगों को उसकी चिंता सताने लगी और परिवार के लोगों ने उसकी तलाश करनी शुरू कर दी. काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा. इस पर परिजन थकहार कर अपने घर बैठ गए. तो वही सोमवार की सुबह रामघाट अतरौली रोड ताला नगरी स्थित एक निजी स्कूल के सामने जिम करने गए युवक समीर यादव की सड़क पर गुजर रहे राहगीरों को सीने में गोली लगी लाश सड़क किनारे खड़ी काले रंग की कार के अंदर पड़ी हुई दिखाई दी. कार के अंदर युवक की गोली लगी लाश मिलने के बाद लोगों का जमावड़ा मौके पर लग गया और लोगों द्वारा लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और सीओ तृतीय अभय कुमार पांडे सहित महुआ खेड़ा और क्वार्सी थाने का फोर्स फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गया. मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मौके से साक्ष्य संकलित किए गए. तो वही पुलिस के द्वारा मृतक युवक की पहचान होने के बाद उसकी मौत की सूचना उसके परिजनों को दी. वही पुलिस द्वारा मृतक युवक के पिता से कार की दूसरी चाबी घटनास्थल पर मंगाई गई. मौके पर कार की दूसरी चाबी पहुंचाने के बाद पुलिस ने कार के अंदर खून से लथपथ हालत में पड़ी लाश को अपने कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरते हुए डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया.इस दौरान पुलिस ने मृतक युवक के पास कार में पड़ी एक पिस्टल को भी बरामद किया.जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।तो वही बेटे की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे पिता ने अपने मृतक बेटे समीर यादव और परिवार के लोगों के साथ किसी से भी कोई भी रंजिश होने से साफ तौर पर इनकार किया है. उनका कहना है कि उनके परिवार के किसी भी सदस्य के साथ किसी से कोई भी दुश्मनी नहीं है. सिविल लाइन क्षेत्राधिकारी तृतीय अभय कुमार पांडे ने बताया कि थाना क्वार्सी क्षेत्र का एक प्रकरण उनकी संज्ञान में आया. जिस प्रकरण के संबंध में उन्होंने अवगत कराते हुए कहा थाना क्वार्सी क्षेत्र के यूपी सिरा सोसायटी स्थित रोड के पास एक कार में शव के होने की सूचना प्राप्त हुई.इस पर पुलिस बल फील्ड यूनिट टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचा.जहां जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है.लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा गहनता से जांच करते हुए अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement