लालाराम कुमार इंटर कॉलेज में मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान समारोह आयोजन

मवई, अयोध्या। पटरंगा मंडी स्थित लालाराम कुमार इंटर कॉलेज में शनिवार को मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव का विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णकांत यादव ने अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया।
मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नियमित अभ्यास द्वारा कोई भी छात्र अच्छा अंक प्राप्त कर सकते हैं।टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें तथा पढ़ाई के साथ- साथ आगे की प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी करते रहे। जिससे अच्छे मुकाम हासिल करने के बाद अपने माता पिता के साथ- साथ इस विद्यालय का भी गौरव बढ़ाएं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णकांत यादव ने बताया कि हाई स्कूल विज्ञान वर्ग में सत्येंद्र 89.50%,आराधना पटेल 84.83%, फैज रजा 84.66℅ व हाई स्कूल कलावर्ग शगुन सोनी 83%, आकांक्षा 82%,प्राची चौरसिया 77℅, वंही इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग साक्षी सिंह 86%, अंशुमान सिंह 84.80%, अमित यादव 82.40%, कला वर्ग महिमा मौर्य 76%,ममता 72%, पल्लवी देवी 71%, कृषि वर्ग में गोविंद 80%,कामिनी 79%, कपिल 76% अंक प्राप्त किये हैं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर कृष्णकांत यादव, प्रवक्ता पंकज कुमार पाल, विजय कुमार शुक्ला, सुनील कुमार तिवारी, सहायक अध्यापक सोमनाथ यादव, रामचंद्र यादव,सुरजीत सिंह, नितिन यादव, अजीत सिंह यादव, सुधा सिंह,ज्योति सिंह,काली प्रसाद यादव,पन्नालाल, सुधाकर पांडे, मेवालाल यादव सहित बच्चों के अभिभावकगण मौजूद रहे।


