कानपुर के मोतीझील में दिव्यांग डेवलपमेंट का हुआ आयोजन

कानपुर नगर । दिव्यांग डेवलपमेंट का आयोजन कानपुर के मोतीझील में किया गया मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप पहुंचे! जहां उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया! आपको बता दे कि आज कई दर्जन स्थानो पर अलग-अलग टेबल और कैंप लगाकर दिव्यांगजन के बने हाथों से आइटम को प्रदर्शित किया जा रहा है दिव्यांगजनों ने जिन-जिन उत्पादन को बनाया है उनको सेल करने के लिए अनेको व्यापारियों को आमंत्रित किया गया है! मंत्री ने यह भी कहा कि हमारे विभाग की जिम्मेदारी है कि उत्तर प्रदेश के हर दिव्यांग को काम मिले और सम्मान मिले और वह सशस्त्र बने ताकि वह किसी के सारे न रहे! हमारी सरकार दिव्यांगजनों के लिए अनेकों योजनाएं संचालित करके उनको सशक्त करने का काम कर रही है उत्तर प्रदेश में 11 लाख से अधिक दिव्यांग जनों को ₹12000 प्रति माह पालन पोषण के लिए दे रहे हैं!


