उत्तरप्रदेशक्राइमगाजियाबाद

क्राइम ब्रांच पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार किया

क्राइम ब्रान्च पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया गया है उसके कब्जे से करीब 13 लाख रूपये कि कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब वह आयशर कैन्टर ट्रक सहित बरामद किया है

क्राईम ब्रान्च व थाना वेव सिटी पुलिस टीम ने हरियाणा की अवैध अग्रेंजी शराब की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के एक शातिर अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को अवैध शराब से भरी आयशर कैन्टर ट्रक सहित थाना वेवसिटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है आयशर कैन्टर ट्रक में हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही कुल 150 पेटी रॉयल ग्रीन मार्का अवैध अग्रेजी शराब बरामद कि आरोपी नागेन्द्र ने बताया कि वह 5 वीं कक्षा तक तढा लिखा है वह पढाई छोडने के बाद वर्ष 2003 मे दिल्ली आ गया, यहां उसने ट्रक चलाना सीखा और तनेजा ट्रान्सपोर्ट हापुड चुंगी गाजियाबाद में ड्राईविंग का काम करने लगा वर्ष 2015 में वह गुरूग्राम चला गया तथा श्रीनगर कश्मीर के रूट पर ट्रक ड्राईवरी करने लगा वर्ष 2017 मे काम छोडकर अपने गांव बिहार वापस चला गया और वर्ष 2021 में गुरुग्राम हरियाणा में वापस आया और ड्राईविंग करने लगा करीब 6 माह पहले उसका सम्पर्क वीरू ड्राईवर से हुआ जो हरियाणा का रहने वाला है वीरू ने नागेन्द्र को विक्की के बारे मे बताया जो पंजाब, चंडीगढ व हिमाचल प्रदेश से अवैध शराब तस्करी करके बिहार व गुजरात मे सप्लाई करता था जिसमें उसको काफी फायदा होता था विक्की को एक ऐसे ईमानदार ड्राईवर की आवश्यकता थी जो उसकी शराब की तस्करी की गाडियों को बिहार तक सकुशल पहुँचा सके नागेन्द्र बिहार का रहने वाला है इसीलिए शराब तस्करी के काम मे ज्यादा आमदनी होने के कारण नागेन्द्र लालच मे विक्की के साथ अवैध शराब तस्करी का काम करने लगा तथा हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ व हिमाचल प्रदेश से अवैध शराब की तस्करी करके बिहार पहुंचाने लगा बिहार राज्य मे शराब तस्करी करने के प्रत्येक चक्कर के नागेन्द्र को 15 हजार रुपये मिलते थे नागेन्द्र ने बताया कि अवैध शराब से भरी गाडी कैन्टर विक्की हरियाणा में सोनीपत के आस-पास किसी निश्चित स्थान पर लाकर नागेन्द्र को देता है उसके बाद नागेन्द्र उस शराब से भरी गाडी कैन्टर को विक्की के बताये अनुसार बिहार मे सप्लाई को लेकर जाता है पुलिस पूछताछ मे यह भी बताया कि विक्की ही बिहार की पार्टियों को जानता है विक्की ने आयसर कैन्टर में शराब तस्करी करने के लिए एक स्कीम बनवा रखी है जिसके अन्दर शराब भरकर उसे बन्द कर देते है जिसको बाहर से देखने पर ऐसा लगता है कि ट्रक खाली है शराब से लदी गाडी को तस्करी के लिए लेकर चलने से पहले ये लोग अपने-अपने मोबाइल बन्द कर लेते है तथा कभी-कभी विक्की भी छोटी गाडी से कैन्टर ट्रक के थोडा आगे या पीछे रहकर बिहार तक जाता है। गिरफ्तार आरोपी नागेन्द्र अवैध शराब तस्करी करने से मिले रूपयों से अपने घर के खर्चे व अपने शौक पूरे करता है।

UP Hulchul

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *