भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मो नईम का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

मवई,अयोध्या। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मवई मंडल अध्यक्ष मो तारिक खान के नेतृत्व में भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद नईम व प्रदेश उपाध्यक्ष अमील शमसी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
बताते चलें कि भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद नईम व प्रदेश उपाध्यक्ष अमील शमसी मिल्कीपुर उपचुनाव में प्रचार करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान मोहम्मद नईम ने कहा कि मिल्कीपुर में उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत होने जा रही है यह जीत ऐतिहासिक जीत होगी।
इस दौरान भाजपा मवई मण्डल अध्यक्ष तारिक खान,शबीना खातून,मण्डल उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोहम्मद अरसान, तोहीद खान मण्डल मंत्री, मोहम्मद खान मण्डल महामंत्री, सुफियान, शाहिद शेख , फिरोज खान, अब्दुल्लाह, महमूद कुरैशी, अकरम,रिहान, आदिल, आसिम शेख आदि लोग उपस्तिथ रहे।


